समस्तीपुर/पूसा :- डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा प्रशासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए मृदा विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संजय तिवारी को विश्वविद्यालय का उपकुलसचिव (स्थापना) बनाया है। वे अपने कार्यो के अलावा उप कुलसचिव की अतिरिक्त जिम्मेवारी संभालेंगे। जबकि निवर्तमान उपकुलसचिव (स्थापना) डॉ. रमेश कुमार पाठक का स्थानांतरण तिरहुत कृषि महाविद्यालय, ढोली कर दिया गया है। इधर निदेशक छात्र कल्याण में सहायक पद पर कार्यरत सोफिया खानम का स्थानान्तरण कृषि विज्ञान केन्द्र, परसौनी पूर्वी चंपारण कर दिया गया है। इस संदर्भ में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आदेश जारी किया गया है।
बिहार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग मंत्री संजय सिंह एक बार फिर से चर्चा में…
भारतीय रेल मंत्रालय ने वंदे भारत ट्रेन में सफर के दौरान दही में कीड़े मिलने…
ईरान-इजराइल वार से उत्पन्न एलपीजी क्राइसिस के बीच समस्या के समाधान निकालने का जिम्मा जीविका…
नीतीश कुमार के बाद बिहार का अगला मुख्यमत्री कौन होगा? अभी इसपर संशय बरकरार है।…
समस्तीपुर : मौलाना मजहरुल हक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के सचिव मो. अबू सईद ने जानकारी…
समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम से शहर में निर्माण योजनाओं में अब तक जितने कार्य…