Samastipur

समस्तीपुर सदर अस्पताल में डेंगू के लिए एलिजा NS-1 टेस्ट पिछले तीन दिनों से है बंद, डेंगू जांच के लिए मरीजों को हो रही है परेशानी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- बिहार में इन दिनों डेंगू कहर बरपा रह है। डेंगू के बढ़ते मरीजों की तादात को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। समस्तीपुर जिले में भी स्वास्थ्य विभाग डेंगू मरीजों के लिए जांच से लेकर दवा और इलाज की समुचित व्यवस्था का दावा कर रही है। जिले में डेंगू मरीजो की संख्या अब तक 70 के आस-पास है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी का बताना है कि पीएचसी से लेकर अनुमंडलीय अस्पताल में एंटीजन कीट उपलब्ध है। एंटीजन टेस्ट पॉजिटिव आने पर उसे कंफर्म करने के लिए ब्लड सैंपल सदर अस्पताल भेजा जाता है जहां एलिजा NS-1 किये जाते है। इसको लेकर कुछ दिन पूर्व 288 एलिजा टेस्ट कीट मंगाए गए है। लेकिन वो किट एलिजा टेस्ट मशीन में काम नही कर रहा है। जिस कारण वहां पिछले तीन दिनों से डेंगू का टेस्ट नही हो रहा है।

सदर अस्पताल स्थित पैथलॉजी के लैब टेक्निशियन का बताना है कि यहां एलिजा NS-1 टेस्ट पिछले तीन दिनो से बंद है। यहां जो टेस्ट कीट उपलब्ध कराए गए है वो मशीन में काम नही कर रहे है। सदर अस्पताल में रोजाना 15 से 20 मरीज एलिजा टेस्ट के लिए पहुंचते है। ऐसे में अब मरीजो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ डेंगू से निपटने के लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई रखने की अपील की जा रही है, वहीं सदर अस्पताल परिसर में ही इसकी अनदेखी की जा रही है। डेंगू वार्ड के बगल में जल जमाव के कारण गंदगी पसरी पड़ी है। इस जगह को लोगों ने यूरिनल बना रखा है । वहीं मलेरिया उन्मूलन कार्यालय की तस्वीर भी देख लीजिए। कार्यालय के आस-पास जल जमाव और गंदगी फैली है। लेकिन इस ओर किसी का भी ध्यान नही जा रहा है।

सदर अस्पताल में खाना पूर्ति के लिए 10 बेड का डेंगू वार्ड बना दिया गया है। बेड में मच्छर से बचाव के लिए मच्छरदानी की व्यवस्था भी की गई है। लेकिन डेंगू वार्ड में कोई मरीज मौजूद नही है। जिस कारण डेंगू वार्ड को अस्पताल के गार्ड द्वारा कब्जा कर उसमें आराम फरमाया जा रहा है। वहीं सदर अस्पताल प्रबंधन इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

12 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

13 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

14 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

21 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

23 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago