Samastipur

सीएम नीतीश की देवी भक्ति, दुर्गा पंडालों में की पूजा, दशहरा की दी शुभकामनाएं

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

नवरात्रि के पावन पर्व पर सीएम नीतीश कुमार ने पटना के डाकबंगला के रोड पर बने कई दुर्गा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा अर्चना की। और राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही प्रदेशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने डाकबंगला चौराहा, खाजपुरा दुर्गा पंडाल और शेखपुरा दुर्गा आश्रम में देवी के दर्शन किए और पूजन किया। इस दौरान पूजा समिति ने सीएम नीतीश का स्वागत किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक मनोज कुमार, जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। नवरात्रि की धूम पूरे प्रदेश में देखी जा रही है। जगह-जगह दुर्गा पूजा के पंडाल लगाए गए हैं। पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है।

दुर्गापूजा में इस वर्ष पूजा पंडालों को देखने और मां दुर्गा के दर्शन के लिए करीब साढ़े छह लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई गई है। जिला प्रशासन ने इसी के अनुसार पटना शहर और ग्रामीण इलाकों में मजिस्ट्रेट और पुलिस की तैनाती की है। वहीं गांधी मैदान समेत जिले में 16 जगहों पर रावण वध कार्यक्रम होंगे। पटना जिले में 1333 जगहों पर प्रतिमा स्थापित की गई है। डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि 38 ड्रोन से पूजा पंडालों में आने वाली भीड़ की निगरानी की जा रही है। इसके अलावा भीड़ नियंत्रण के लिए सीसीटीवी कैमरे और वीडियोग्राफी भी होगी। सप्तमी, अष्टमी एवं नवमी को दर्शकों की संख्या अधिक होती है।

पटना जिले में 755 जगहों पर ‘मे आई हेल्प यू’ का डेस्क बनाया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से अतिरक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। क्यूआरटी की 18 टीमों को भी तैनात रखने के आदेश दिए गए हैं। जेपी गंगा पथ पर विशेष व्यवस्था की गई है। यहां पुलिस की ओर से लगातार चौकसी बरती जाएगी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी। बाइकर्स गैंग के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। राज्य में दुर्गापूजा के दौरान पूजा-पंडालों व उसके आसपास सादे लिबास में पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। राज्य पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर दुर्गापूजा के दौरान सख्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

शादी के सीजन में गैस की किल्लत न हो, इसको लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने गैस एजेंसी संचालकों के साथ की बैठक

समस्तीपुर : विवाह सीजन में रसोई गैस की बढ़ती मांग को लेकर समस्तीपुर सदर एसडीओ…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के केवस निजामत गांव में दर्जनभर खस्सी और बकरी की चोरी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केवस निजामत गांव में गुरुवार की रात एक घर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : ब्लूटूथ डिवाइस कान में और रिसिवर अंडरवियर में प्राइवेट पार्ट के पास छीपाकर दे रहा था परीक्षा, ‘ब्लिंक-ब्लिंक’ की आवाज पर ऐसे धराया 

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र पर बीपीएससी द्वारा आयोजित एईडीओ…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में BPSC द्वारा आयोजित AEDO परीक्षा में ब्लूटूथ से नकेल करते दो परीक्षार्थी रंगे हाथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : शहर के दो अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर बीपीएससी द्वारा आयोजित एईडीओ परीक्षा में…

3 घंटे ago

देशभर में लागू हुआ 33% महिला आरक्षण कानून, सरकार ने जारी की अधिसूचना

लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करने वाला…

13 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित IIT और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स के हर्ष और पल्लवी को गणित में 100% अंक

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

16 घंटे ago