Samastipur

समस्तीपुर में बिजली काटे जाने से आक्रोशित लोगों द्वारा कर्मी को बंधक बनाए जाने की बात का पुलिस ने किया खंडन, पीड़ित ने भी बदला बयान…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- बिजली की आपूर्ति बाधित होने से आक्रोशित लोगों ने रविवार की रात लगुनियाँ पावर सब स्टेशन (पीएसएस) को ही जबरन बंद करवा दिया और कर्मी को जबरदस्ती उठा ले जाकर एक अंधेरे कमरे में बंधक बना रख दिया। इससे टाउन-टू एवं ग्रामीण क्षेत्र के कई हिस्से में लगभग दस घंटे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रही। इसकी वजह से रात भर भीषण गर्मी का सामना करने के साथ लोगों को सोमवार सुबह पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ी। अधिकांश लोगों का इन्वर्टर तक बंद हो गया। हालांकि कर्मी को बंधक बनाए जाने की बात का समस्तीपुर पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से खंडन किया है। जबकी कर्मी ऑन कैमरा खुद को बंधक बनाए जाने की बात कर रहा है।

पीड़ित कर्मी के पहले का बयान: 

इससे पहले सोमवार की सुबह घटना की सूचना पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने मामले की जांच के लिए पुलिस टीम को घटना स्थल पर भेजा। पुलिस टीम के पहुंचने के बाद बिजली विभाग के अन्य अधिकारी भी पीएसएस पर पहुंचे। फिर सवा नौ बजे बिजली की आपूर्ति शुरु होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

इस बीच रविवार रात की घटना को लेकर शहरी क्षेत्र के जेई आशीष कुमार सिंहा ने मुफस्सिल थाना में सनहा दर्ज कराया है। जिसमें लगभग 15 अज्ञात लोगों पर जबरन पावर सब स्टेशन को बंद कराने का आरोप लगाया है। इस मामले में मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सनहा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। हंगामा करने वाले की पहचान की दिशा में पुलिस कार्रवाई कर रही है।

रात साढ़े 11 बजे से ठप थी बिजली :

बता दें कि टाउन वन फीडर में बिजली की आपूर्ति बाधित थी। जो मोहनपुर बिजली आपूर्ति प्रशाखा से संचालित होती है। लेकिन फॉल्ट होने के कारण यह परेशानी हुई थी। जिसके कारण लोड शेडिंग किया गया था। इसके कारण रात साढ़े 11 बजे लगभग 14-15 लोग लगुनियाँ पीएसएस पर पहुंच गए। फिर पीएसस के अन्य 11केवी फीडर इमरजेंसी एवं टाउन टू को जबरन बंद करा दिया, और कर्मी राजेश कुमार दास को उठा ले जा एक अंधेरे कमरे में बंद कर दिया। जिसके कारण लगभग 15 सौ से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति दस घंटे बाधित रही।

हालांकि सुबह में कर्मी के पीएसएस पर पहुंचने पर सभी कर्मियों ने राहत की सांस ली, कर्मी ने बताया की कुछ लोग उसे पीएसएस के बाहर छोड़कर चले गये, तब वह यहां पहुंचा है। इसके बाद फिर से पीएसएस से सोमवार सुबह सवा नौ बजे बिजली की आपूर्ति शुरु की गयी। हालांकि बिजली विभाग द्वारा मुफस्सिल थाना में सनहा दर्ज करने के लिए दिये गये आवेदन में कर्मी राजेश कुमार दास को बंधक बनाने या किडनैप करने की बात का जिक्र नहीं है।

Avinash Roy

Recent Posts

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

16 मिनट ago

नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, उनमें अद्भुत प्रतिभा..,राजद विधायक ने की तारीफ

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…

52 मिनट ago

CM नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं को देंगे 10-10 हजार; डीबीटी से जाएगी राशि

सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…

3 घंटे ago

पटना में बनेंगे हाईटेक ग्रीन बस स्टॉप, मिलेगी डिजिटल बोर्ड और एनाउंसमेंट जैसी सुविधा

बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…

3 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल में 39वाँ वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति

समस्तीपुर : मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को 39वाँ…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के विशाल का बृजे यूनिवर्सिटी ब्रुसेल्स (बेल्जियम) में शोध रिसर्च के लिए किया गया चयन

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर प्रखंड के रहिमाबाद निवासी स्व. रामचंद्र शर्मा के पौत्र एवं संजीव कुमार…

5 घंटे ago