समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWSWeather

अभी गर्मी का तेवर रहेगा बरकरार, आने वाले दो दिनों में बदलेगा मौसम का मिजाज

IMG 20221030 WA0004

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- अक्टूबर का महीना आधा बीत गया है लेकिन गर्मी से निजात मिलता नहीं दिख रहा है। दिन के समय तेज धूप, पसीना और गर्मी से बेचैन अभी भी लोग हैं। अब तक महीने के सभी दिन अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किए गए हैं। गुरुवार की सुबह भी धूप हुई है। वहीं बुधवार को भी दिन भर धूप खिली रहने से समस्तीपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 34.0 डिग्री जबकि न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को भी आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 34 जबकि न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

बिहार में दिन के तापमान में बढ़त्तरी दर्ज की गई है। बिहार में अक्टूबर का मौसम गर्म रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में औसत तापमान 25°C से 34°से. के बीच रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार तीन से चार दिन में मॉनसून लगभग विदा हो जाएगा।

Teachers Day page 0001 1

IMG 20230604 105636 460

वहुं राज्य के कई जिलों में तापमान में कमी दर्ज की गई है। बावजूद राज्यभर में लोगों को उमस भरी गर्मी सता रही थी। कई जिलों में मौसम ने करवट ले ली है। साथ ही कई जिलों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। वहीं, मौसम विभाग ने 15 अक्टूबर के बाद मौसम में बड़े बदलाव की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर के महीने में इस साल सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार जल्द ही उमस का सितम कम होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन के बाद उमस में कमी आयेगी। दस दिनों के बाद बिहार में मौसम का मिजाज बदलेगा। खास कर रात के समय ठंड का एहसास होगा।

IMG 20230728 WA0094 01

IMG 20230324 WA0187 01

IMG 20230701 WA0080

IMG 20230818 WA0018 02

Samastipur Town 01

IMG 20230416 WA0006 01

20201015 075150