Samastipur

ताजपुर में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन, पहलवानों के दांव-पेच पर रोमांचित हुए दर्शक

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/ताजपुर :- ताजपुर प्रखंड के राजवा रहीमाबाद उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में मंगलवार को दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड समेत अन्य राज्यों के लगभग 100 पहलवानों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में एक से एक रोमांचक कुश्ती का प्रदर्शन किया गया। पहलवानों के दांव-पेच को देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे। प्रतियोगिता में एक से बढ़कर एक रोमांचक कुश्ती का प्रदर्शन किया गया।

उत्तर प्रदेश के बलिया के पहलवान जेपी यादव व गोरखपुर के कल्लू यादव के बीच मुकाबले में जेपी यादव विजेता घोषित किये गये। खगड़िया के जावेद पहलवान और गोरखपुर के सुमित पहलवान के बीच कुश्ती बिना किसी नतीजे के समाप्त हुई। पटोरी दरवा के मुस्कान पहलवान को झारखंड के करण पहलवान ने पराजित किया।

समस्तीपुर के हरसिंहपुर के पहलवान ने झारखंड के लूटन पहलवान को पराजित कर विजेता बने। सबसे रोमांचक मुकाबले बलिया के जेपी यादव और गोरखपुर के सुमित पहलवान के बीच खेला गया जिसमें सुमित ने जेपी यादव को कड़े मुकाबले में कई पटकनी देखकर दर्शकों का दिल जीत लिया। विजेता एवं उपविजेता पहलवानों को समिति की ओर से बतौर पुरस्कार के साथ नगद राशि भी प्रदान किया गया।

Reels Video :

Avinash Roy

Recent Posts

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

5 घंटे ago

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

7 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

18 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

18 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

19 घंटे ago