समस्तीपुर : सुबे में शराब माफियाओं का मनोबल इन दिनों सातवें आसमान पर है। शराब माफिया खाकी को भी अपना निशाना बनाने से गुरेज नहीं करते। ताजा मामला समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर ओपी क्षेत्र अंतर्गत घिबाई गांव का है। जहां गुप्त सूचना पर शराब कांड के आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंचे पुलिस टीम पर माफिया के परिजनों ने हमला कर दिया।
शराब माफिया के परिजन थाने के एएसआई विनोद कुमार के साथ जमकर मारपीट किया। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए है। इतना ही नहीं उनलोगों ने पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान माफिया के परिजन ने आरोपी को भी पुलिस के कब्जे से छुड़ा ले गए। शराब माफिया के परिजन के द्वारा एएसआई के साथ मारपीट का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। हालांकि Samastipur Town मीडिया इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में बूढ़ी गंडक…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरौली चौक स्थित सरस्वती चौक के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मब्बी चौक स्थित एक कंप्यूटर दुकान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले से रिश्ते को शर्मसार…
समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड के मेयारी पंचायत में श्मशान की जमीन पर पंचायत सरकार भवन…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पहले ग्रामीण एसपी के रूप में मुकुल कुमार रंजन ने…