Samastipur

समस्तीपुर से 4 सितंबर को ही चारों गए थे कमाने परदेश, कल एक साथ ही घर लौटेगा शव, परिवार की आर्थिक स्थिति है काफी दयनीय

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर [श्री राजपूत] :- महाराष्ट्र के ठाणे के बालकुम इलाके में रुनवाल नाम की एक बहुमंजिला इमारत की लिफ्ट जोरदार आवाज के साथ रविवार (10 सितंबर) को उस समय नीचे गिर गई जब मजदूर काम करके नीचे आ रहे थे। इस दर्दनाक हादसे में सात मजदूरों की मौत हो गई, जिसमें से चार समस्तीपुर जिला के रहने वाले थे।

मृतक की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर टभका के बरैठा टोला वार्ड संख्या नौ निवासी होरिल दास के पुत्र रुपेश कुमार (25 वर्ष), योगेंद्र दास के पुत्र कारी दास (45 वर्ष), वार्ड संख्या दस निवासी उमेश दास के पुत्र सुनील कुमार दास (22 वर्ष) और धनपत दास के पुत्र मंजेश चौपाल (35 वर्ष) के रूप में की गई है।

इधर इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। चारों घर में चीख पुकार से पुरे गांव का माहौल गमगीन बना हुआ था। घटना के बाद जब Samastipur Town न्यूज संवाददाता सोमवार को मृतक के गांव पहुंचकर जायजा लिया तो चारों तरफ चीख पुकार मची थी। मृतक मंजेश की गर्भवती पत्नी सुमित्रा देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं उसका तीन वर्षीय बेटा आयुष लोगों को निहार रहा था कि आखिर सब लोग रो क्यों रहे हैं। दर्जनों महिलाएं उसे संभालने में जुटी थी।

वहीं सुनील की गर्भवती पत्नी रजनी कुमारी रोते हुए बार-बार बेहोश हो जा रही थी। जबकि दो वर्षीय बेटा आयुष कुमार दूसरे की गोद में चुपचाप खामोश बैठा था। वहीं कारी की पत्नी रुपम देवी बार-बार अपने पति को लाने की मांग करते हुए रो रही थी। जबकि बेटी अंशु, राधा, अंजलि, बेटा अंकुश एक टक सभी को निहार रहा था कि मानो अचानक क्या से क्या हो गया। वहीं रुपेश की शादी 4 माह पूर्व ही अंजलि के साथ हुई थी। अंजलि का भी रो-रोकर बुरा हाल था। सभी जगहों पर महिलाएं एक दूसरे को सांत्वना देते हुए खुद भी रो रही थी।

वहीं घर के बाहर मृतकों के पिता, चाचा, भाई, दादा एक दूसरे से बात करते हुए शव के इंतजार में टकटकी लगाए बेसुध बैठे थे। सभी का कहना था कि सरकार उनके शव को जल्द से जल्द घर लाते हुए उचित मुआवजा दें। ग्रामीणों का कहना था कि मृतक कारी और मंजेश बाहर ही रहकर मजदूरी करते थे। अक्सर वह गांव आते जाते थे। जबकि घर का हालात ठीक नहीं होने की वजह से सुनील व रुपेश पहली बार परदेश कमाने गए थे। कुछ दिन पूर्व ही कारी व मंजेश गांव आया तो सभी बीते 4 सितंबर को ही महाराष्ट्र कमाने के लिए गए थे।

हादसे को लेकर बताया जाता है कि ठाणे की रुनवाल नाम की नव निर्माणाधीन 40 मंजिला इमारत में रिनोवेशन का काम चल रहा था। इस बहुमंजिला इमारत की छत पर भी वाटर प्रूफिंग का काम चल रहा था। इमारत में काम करने वाले सभी मजदूर काम खत्म कर नीचे जा रहे थे। इसी दौरान लिफ्ट धड़ाम से नीचे गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में चारों की मौत हो गई। घटना के बाद सीओ अशोक कुमार यादव, थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल सदलबल मृतक के घर पहुंचकर परिजनों से जानकारी प्राप्त किया। साथ ही बताया कि सरकारी स्तर से हर संभव मुआवजा दिलाया जाएगा। शव को मंगवाने के लिए हम लोग लगे हुए हैं।

अंचलाधिकारी का बयान…

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

5 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

10 घंटे ago