Samastipur

संत कबीर काॅलेज में परीक्षा के दौरान किसी बेंच-डेस्क पर 3 तो किसी पर बैठे थे 4 परीक्षार्थी, ना पंखा और ना पीने का पानी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- संत कबीर डिग्री कॉलेज, समस्तीपुर में स्नातक प्रथम खंड की पहली पाली की हिंदी की परीक्षा में एक बेंच डेस्क पर तीन-चार परीक्षार्थियों को बिठाया गया था। जबकि विश्वविद्यालय के आदेश के अनुसार अधिकतम दो परीक्षार्थियों को ही बिठाना था। भीषण गर्मी के कारण एक छात्र की मौत हो गयी जिसके बाद परीक्षा केंद्र पर जमकर हंगामा हुआ। छात्रों का बताना था की केंद पर पीने तक का पानी उपलब्ध नहीं था। इस भीषण गर्मी में एक भी पंखा केंद्र के अंदर नहीं लगा था

संत कबीर कॉलेज समस्तीपुर केंद्र की परीक्षा रद्द :

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय अंतर्गत समस्तीपुर के संत कबीर कॉलेज केंद्र पर गुरुवार को आयोजित स्नातक प्रथम खंड के प्रथम खंड की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। वहीं, इस केंद्र पर दूसरी पाली की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. आनंद मोहन मिश्रा ने इसकी सूचना जारी कर दी है।

परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि संत कबीर कॉलेज केंद्र पर गुरुवार की दोनों पालियों की रद्द व स्थगित परीक्षा बाद में ली जाएगी। इसकी तिथि अभी तय नहीं हुई है। बता दें कि गुरुवार को स्नातक प्रथम खंड सत्र 2022-25 के कला संकाय की आरबी हिन्दी विषय की परीक्षा दोनों पालियों में आयोजित थी। प्रथम पाली के दौरान एक परीक्षार्थी की मौत होने के बाद परीक्षा को रद्द करते हुए दूसरी पाली की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

41 सेकंड ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

39 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

1 घंटा ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

14 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

14 घंटे ago