Samastipur

रोसड़ा में बर्थ-डे पार्टी के दौरान पिस्तौल में गोली भरने के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने बबलू सिंह के विरुद्ध दर्ज किया FIR

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/रोसड़ा :- समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बर्थडे पार्टी के दौरान पिस्तौल में गोली भरने के वायरल वीडियो मामले में रोसड़ा पुलिस ने रोसड़ा थाना क्षेत्र के सहियार निवासी बबलू सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। बताया गया है कि एक बर्थडे पार्टी के दौरान बबलू सिंह के द्वारा पिस्तौल में गोली भरने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो के संबंध में बताया जा रहा है कि रोसड़ा शहर में कुछ दिनों पहले आयोजित एक जन्मदिन पार्टी के दौरान पत्रकार हत्याकांड का सजायाफ्ता और उप-मुख्य पार्षद पति हत्याकांड मामले का आरोपी बबलू सिंह पार्टी के दौरान स्टेज पर पिस्तौल में गोली भरते हुए दिखाई दे रहा है। ‘ऐ मुखिया जी’ भोजपुरी गाने पर वह मंच से नीचे उतरता है और फिर से हाथ में हथियार लेकर गोली भरने लगता है।

बता दें कि इस मामले में जिस बबलू सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है वह बबलू सिंह रोसड़ा के पत्रकार विकास कुमार सिंह उर्फ विकास रंजन हत्याकांड में आरोपी था। स्थानीय कोर्ट के द्वारा उस मामले में बबलू सिंह को आजीवन कारावास की सजा दी गई है। बताया जाता है कि अभी वह बेल पर है। वहीं रोसड़ा के उपमुख्य पार्षद के पति अरुण महतो की हत्या में भी यह आरोपी है। रोसड़ा थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो के संबंध में रोसड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं समस्तीपुर पुलिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से भी Samastipur Town मीडिया को इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर लिये जाने की जानकारी दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

13 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

14 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

16 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

18 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

21 घंटे ago