Samastipur

पड़ोसी जिले में जहरीली शराब पीने की आशंका पर दो लोगों की संदिग्ध मौत के बाद समस्तीपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, चल रही ताबड़तोड़ छापेमारी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के पड़ोसी जिले मुजफ्फरपुर के पोखरिया पीर सादपुरा इलाके में दो लोगों की संदिग्ध स्थिति में मौत व तीन लोगों के आंखों की रोशनी जाने के बाद समस्तीपुर पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। मिलावटी और जहरीली शराब पीने से दोनों के मौत की आशंका जताई जा रही है। इससे पहले इसी हफ्ते समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना अंतर्गत सोमनाहा पंचायत के वार्ड-6 रामचंदरी गांव में भी एक युवक की संदिग्ध मौत और एक अन्य युवक के आंखों की रौशनी जाने के बाद निजी अस्पताल में इलाज कराये जाने का मामला प्रकाश में आया था।

मृतक की पहचान सोमनाहा पंचायत के वार्ड संख्या-6 रामचंदरी निवासी नारायण पोद्दार के 40 वर्षीय पुत्र अनिल पोद्दार के रूप में हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि मुजफ्फरपुर में जिस जहरीली शराब की खेप पहुंची है वही खेप समस्तीपुर जिले के कुछ हिस्सों में भी शराब तस्करों द्वारा लाई गई है।

छापेमारी मामले को लेकर जब Samastipur Town मीडिया की टीम ने एसपी विनय तिवारी से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में छापेमारी कर कारवाई का आदेश दिया गया है। अगर कहीं से भी किसी भी शराब कारोबारी की सूचना देनी हो तो अपने संबधित थाने में शिकायत करें, उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। वहीं अगर थाना स्तर पर जानें में या किसी पुलिसकर्मी की भूमिका संदिग्ध होने का साक्ष्य है तो उन्हें या अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को सरकारी वाटसएप के माध्यम से सूचना दे सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

7 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

9 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

15 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

15 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

16 घंटे ago