Samastipur

अरुण महतो हत्याकांड मामले में जांच से असंतुष्ट लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर लगाये नारे, रोसड़ा बाजार पूरी तरह रहा बंद

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/रोसड़ा :- रोसड़ा नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद पति अरुण महतो हत्याकांड में जांच से असंतुष्ट लोगों ने मंगलवार को जाप सुप्रीमों पप्पू यादव की अगुआई में शहर में प्रतिरोध मार्च निकाला। मार्च में मृतक के परिजन व उनके सैकड़ों समर्थक भी शामिल थे। स्टेशन चौक से निकला प्रतिरोध मार्च गांधी चौक, महावीर चौक, गुदरी चौक, मेन बाजार, पुरानी चौक, थाना रोड, बड़ी दुर्गा स्थान चौक, अंबेडकर चौक, सिनेमा चौक, बाबा स्थान, फकीराना जेल रोड होते हुए अनुमंडल परिसर पहुंचा।

इस दौरान जाप सुप्रीमो भी सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगा रहे थे। मार्च में शामिल लोग अपनी मांगों से संबंधित तख्ती भी हाथों में ले रखे थे। वे रोसड़ा डीएसपी को बर्खास्त करने, अरुण महतो के हत्यारे को फांसी दिलाने, अरुण महतो को न्याय देने आदि मांगों का पनारा लगा रहे थे। प्रतिरोध मार्च ज्यों-ज्यों आगे बढ़ता जा रहा था, भीड़ भी बढ़ती जा रही थी। बच्चे, बूढ़े, माहिलाएं सभी शामिल थे।

परिजन भी पुलिस अनुसंधान पर भी आपत्ति जता रोष जता रहे थे। उनका कहना था कि इस घटना में और अपराधियों की संलिप्तता है। इसका खुलासा उच्च स्तरीय जांच से ही होगा। अनुमंडल परिसर पहुंचकर प्रतिरोध मार्च शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। वहीं प्रतिरोध मार्च को लेकर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गयी थी। विभिन्न चौक-चौराहों पर भारी संख्या में पुलिस व मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गयी थी। ताकि प्रतिरोध मार्च के दौरान कोई भी उपद्रवी तत्व शांति भंग न कर सके। विधि व्यवस्था बनाये रखने को पुलिसिया व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त कर लिया गया था।

वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

1 घंटा ago

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

3 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

14 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

15 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

15 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

17 घंटे ago