Samastipur

दोस्तों के साथ बढ़ रही बागमती देखने गये चार किशोर डूबे, तीन बचकर निकले जबकी एक की हुई मौत, शव नहीं हुआ बरामद

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/रोसड़ा :- समस्तीपुर में बागमती नदी में डूब कर एक किशोर की मौत हो गई। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। हालांकि, अब तक शव बरामद नहीं हो पाया है। जिसको लेकर एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया है। घटना शिवाजीनगर ओपी क्षेत्र के बाघोपुर वार्ड संख्या-7 मोहल्ला के पास का हुआ है। मृतक इसी गांव के मनोज महतो का पुत्र सत्यम कुमार (13 वर्ष) बताया गया है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि सत्यम अपने तीन अन्य मित्रों के साथ बढ़ रही बागमती नदी को देखने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान नदी के तेज बहाव में चारों डूबने लगे। हालांकि, तीन किशोर नदी से बाहर निकल गए। जबकि सत्यम गहरे पानी में चला गया। जिस कारण उसकी डूबकर मौत हो गई।

बचकर निकले तीनों ने गांव में जाकर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद स्थानीय स्तर पर ग्रामीणों द्वारा शव की तलाश शुरू की गई। लेकिन शव नहीं मिल सका। जिसके बाद घटना की जानकारी प्रशासनिक पदाधिकारी को दी गई। मौके पर स्थानीय सीईओ थाना अध्यक्ष आदि भी पहुंच गए। शव की बरामदगी को लेकर एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई है। जो देर शाम तक रेस्क्यू किशोर को खोजने में जुटी हुई थी। स्थानीय लोगों का कहना था कि बीते रविवार शाम से नदी के जलस्तर में काफी वृद्धि हो गयी है। पानी की रफ्तार भी काफी तेज है। जिसके कारण किशोर को खोजने में परेशानी आ रही थी। उधर, नदी में डूबे किशोर के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।

Avinash Roy

Recent Posts

राजकीय मेले में खुलेआम काउंटर पर रखकर शराब की बिक्री मामले में समस्तीपुर SP ने दिये जांच के आदेश

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवारा में आयोजित राजकीय मेला में खुलेआम…

36 मिनट ago

नीतीश कुमार MLC तो नितिन नवीन MLA पद से आज देंगे इस्तीफा, राज्यसभा में नई पारी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। मुख्यमंत्री वर्ष 2006…

1 घंटा ago

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

11 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

14 घंटे ago