Samastipur

समस्तीपुर में शौचालय टैंक की सेटरिंग खोलने उतरे पांच मजदूर अंदर फंसे, दीवार तोड़कर निकाला गया बाहर, एक की मौत

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े  

समस्तीपुर/पूसा :- समस्तीपुर जिला के पूसा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर महमदा पंचायत स्थित वार्ड संख्या 2 में दस फिट गहरे निर्माणाधीन शौचालय टैंक की सेटरिंग खोलने के दौरान एक मजदूर अंद बेहोश हो गया वहीं उसको बचाने अंदर गए चार मजदूर भी उसी में फंस गये। सभी मजदूरो को फंसता देख ग्रामीणों ने दीवार तोड़कर अंदर फंसे अन्य मजदूरो को बाहर निकाला और अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।

अस्पताल लाने के क्रम में एक मजदूर की रास्ते में ही मौत हो गई। मृत मजदूर की पहचान महमदा पंचायत के ही हरिहर ठाकुर के 40 वर्षीय पुत्र अमरजीत ठाकुर उर्फ दसई ठाकुर के रूप में की गई है। बाकी चार मजदूर को प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर चिकित्सा के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। ग्रामीणों का बताना है कि एक साथ एक स्पॉट पर इतनी बड़ी घटना निश्चित रूप से टैंक के अंदर किसी तरह की जहरीली गैस का भूमि से रिसाव का कारण बताया है।

बेहोश होने वालों में हरपुर महमदा गांव के ही रामदास पंडित के पुत्र संजय कुमार, बालेश्वर पंडित के पुत्र रंजीत पंडित, बुल्की पंडित के पुत्र राम दास पंडित और महमदपुद देवपार के मो. मुश्ताक के पुत्र चिंटू शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, हरपुर महमदा गांव में सुरेश चौधरी के घर में शौचालय की नवनिर्मित सेफ्टिक टैंक की ढलाई की गयी गयी थी। सेटरिंग खोलने के लिए बुधवार को दस बजे के बाद तीन मजदूर टंकी में उतरे। उतरने के साथ ही तीनों बेहोश हो गये। उन्हें बेहोश होते देख दो मजदूर भी एक-एक कर टंकी के अंदर गये। उनके भी बेहोश होने के बाद गांव में अफरातफरी मच गयी। गांव के लोगों की टंकी के पास भीड़ उमड़ गयी। उसके बाद टंकी के बगल की दीवार तोड़कर अन्य लोग अंदर गये और बेहोश पांचों मजदूरों को बाहर निकाल एम्बुलेंस से पूसा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। वहां देखने के बाद डॉक्टर ने अमरजीत ठाकुर को मृत घोषित कर दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

15 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

16 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

17 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

24 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

1 दिन ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago