Samastipur

महिला सिपाही की मां ने मेजर नयन कुमार के खिलाफ FIR दर्ज करने के लिए थाना में दिया आवेदन, भाई ने कहा- अब तक दर्ज नहीं हुआ मामला

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर पुलिस की डायल 112 के कंट्रोल रूम में सुसाइड करने वाली सिपाही अर्चना कुमारी की मां बच्ची देवी ने गुरुवार को नगर थाने में आवेदन दिया है। गया जिले के पहिपुर थाने के वधीरगंज की रहने वाली सुखदेव शर्मा की पत्नी बच्ची देवी दो पन्ने का आवेदन दिया है। अर्चना की मां ने मेजर नयन कुमार के खिलाफ आवेदन दिया है, व मेजर पर कई संगीन आरोप लगाए है। साथ ही एसपी पर भी न्याय नहीं करने का आरोप लगाया है।

इस आवेदन में अर्चना की मां ने बताया है कि उनकी पुत्री और सुमन की शादी करीब आठ साल पूर्व हुई थी। शादी के करीब तीन सालों के बाद दोनों को एक साथ पुलिस में सिपाही की नौकरी मिली। उनकी पुत्री पहले गोपालगंज जिले में तैनात थी। जबकि उनके दामाद समस्तीपुर में थे। विभागीय प्रावधानों के तहत आवेदन के आधार पर अर्चना का स्थानांतरण समस्तीपुर में अपने पति के कार्य जिले में हो गया। जहां दोनों प्राइवेट डेरा रहकर रहने लगे। कुछ दिन पूर्व उनकी पुत्री अर्चना ने सरकारी आवास के लिए आवेदन दिया। गत जून महीने में आवास की स्वीकृति मिली।

आवेदन में आरोप है कि स्वीकृत आवास के आधार पर अर्चना व उनके पति सुमन चाबी के लिए मेजर के पास पहुंचे तो सार्जेंट विपुल कुमार व लाइन मुंशी ने कहा कि क्वार्टर में आप ताला तोड़कर शिफ्ट हो जाइए। जिसपर दोनों उक्त मकान में शिफ्ट हो गए। जिसके बाद मेजर नयन कुमार द्वारा सुमन को बुलाकर डांट लगायी गई कि बिना उनके आदेश के क्वार्टर का ताला कैसे तोड़ दिया। सुमन को डांटकर भगाने के बाद मेजर नयन कुमार ने एसपी को रिपोर्ट कर सुमन को निलंबित करवा दिया। इसके बाद बार-बार उनका दामाद और बेटी वरीय अधिकारी के यहां गए लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। जिससे तंग आकर उनकी पुत्री ने ड्यूटी के दौरान 112 नंबर कंट्रोल रूप में बुधवार की रात खुदकुशी कर ली।

कंट्रोल रूम को तोड़ कर अर्चना के शव को निकाला गया था बाहर :

जिस मकान में 112 नंबर का कंट्रोल रूम है उसी भवन में वायरलेस कार्यालय भी है। अर्चना बुधवार की रात उस समय कमरे में अकेले थी। उसकी ड्यूटी 12 बजे तक की थी। 9 बजे के करीब एक कर्मी आये तो देखा कमरा अंदर से बंद है। लोगों ने खिड़की से झांका तो अर्चना का पंखे के सहारे लटक रही थी। कर्मियों द्वारा हल्ला किए जाने पर नगर थाने से पुलिस कर्मी जुटे तो लोगों ने किवाड़ तोड़ कर उसे बाहर निकाला और सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अर्चना के पिता ने कहा- बेटी दामाद के थे बेहतर संबंध :

अर्चना के पिता सुखदेव शर्मा ने बताया कि बेटी दामाद के बेहतर संबंध थे। शादी के करीब तीन साल बाद दोनों को नौकरी हुई थी। दोनों काफी खुश थे। इस दौरान दोनों को तीन संतान भी हुए। बड़ी पुत्री अनिशा (6 वर्ष), अनुष्का (4 वर्ष), व अभिनव (2 वर्ष) है। तीनों अपने माता-पिता के साथ ही रहते हैं।

कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ बोलने से कर रहा परहेज :

इस मामले में कोई भी पुलिस कर्मी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे है। नगर थानाध्यक्ष विक्रम आचार्या ने भी कहा कि इस मुद्दे पर वह कुछ नहीं बोल सकते हैं। सदर डीएसपी संजय पांडेय ने कहा पूरे मामले की जांच की जा रही है। अब जांच उपरांत ही कुछ कहा जा सकता है। वहीं एसपी विनय तिवारी ने Samastipur Town मीडिया को जानकारी दी है कि मामले की छानबीन एवं कारणों का पता लगाने के लिए SIT का गठन किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर मृतका की मां के द्वारा नगर थाना में दिये गये आवेदन पर खबर लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी। इसकी जानकारी मृतका के भाई ब्रजेश ने Samastipur Town मीडिया को दी है।

वीडियो…

सिपाही ने मरने से पहले लिखा था नोट, अब सोशल मीडिया पर हुआ वायरल…

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार बदमाश मुंशी गिरफ्तार, एक का हो चुका है एनकाउंटर, दो अन्य कुख्यात की तलाश जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार कुख्यात अपराधियों के मामले में पुलिस…

1 घंटा ago

समस्तीपुर SP ने कल्याणपुर के अपर थाना अध्यक्ष के वेतन पर लगायी रोक, जानें क्या है पूरा मामला…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…

4 घंटे ago

कंगना रनौत ने कहा- “टपोरी की तरह आते हैं राहुल गांधी, हम सभी महिलाओं को शर्मिंदगी महसूस होती है”

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद व लोकसभा…

4 घंटे ago

जदयू विधायक विभा देवी के बेटे की हादसे में दर्दनाक मौत, अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई थार

बिहार के पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव और नवादा की विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र…

5 घंटे ago

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

14 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

14 घंटे ago