Samastipur

पटोरी में तीन दिनों से लापता युवक का शव गंगा नदी में उपलाता मिला, परिजनों में कोहराम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/पटोरी :- तीन दिनों से लापता युवक का शव पटोरी थाने के हेतनपुर धमौन गांव के रूनी भुईया स्थान के पास गंगा नदी में उपलाता हुआ मिला। गंगा नदी में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान दक्षिणी धमौन से पंचायत निवासी सविंदर के पुत्र लालू राय (23 वर्ष) के रूप में की गई है।

बताया गया कि युवक 16 सितंबर को गंगा नदी किनारे शौच करने गया था। जहां पैर फिशल जाने के कारण उसकी डूबने से मौत हो गई। शव मिलने के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के संबंध में बताया गया है कि युवक तीन दिन पूर्व 16 सितंबर की शाम गंगा नदी किनारे शौच करने के लिए गया था। जहां पैर फिसलने के कारण गंगा नदी में डूब गया।

घटना की सूचना के बाद स्थानीय गोताखोरों के साथ ही एसडीआरएफ की टीम ने दो दिनों तक काफी खोजबीन की। लेकिन शव का पता नहीं चल सका था। लोगों ने बताया कि सुबह गंगा नदी के रूनी भुईया स्थान घाट के पास लोग स्नान करने पहुंचे तो लालू का शव नदी में उपलाता हुआ देखा। युवक के सिर में जख्म का निशान है। शरीर काफी फुला हुआ है। आंख भी बाहर की ओर निकला है। लोगों द्वारा शोर मचाए जाने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट । जिसके बाद युवक की पहचान की गई।

परिवारिक सदस्यों के बीच मचा कोहराम :

बताया गया है कि शव की पहचान के बाद परिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी है। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना को लेकर यूडी केस दर्ज किया जा रहा है। शौच करने के दौरान युवक डूब गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

6 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

11 घंटे ago