समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के बीचों-बीच से गुजरने वाले ओवरब्रिज पर गैस सिलेंडर लदे ट्रक की ठोकर से एक महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान चकमेहसी थाना क्षेत्र के घोघराहा की रहने वाली 55 वर्षीय प्रभादेवी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि महिला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में अपने बेटी के घर से गांव लौट रही थी।
इस दौरान अनुमंडल कार्यालय के पास ऑटो से उतरकर पैदल ही ओवर ब्रिज पर कर रही थी, ताकि मगरदही घाट पर जाकर वह अपने गांव की गाड़ी पकड़ सके, लेकिन इस दौरान वह ट्रक की चपेट में आ गई। ट्रक की चपेट में आने के बाद नगर थाना की पुलिस महिला को लेकर सदर अस्पताल पहुंची जहां उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। मृतक महिला के मोबाइल से ही पुलिस ने परिजनों को सूचना दिया।
समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…
समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…
बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…
समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…
समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…