Samastipur

ऑन ड्यूटी जान देने वाली महिला सिपाही के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के लिये दरभंगा के DSP से जांच कराएंगे समस्तीपुर के SP

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाना परिसर के 112 कंट्रोल रुम में बुधवार की देर शाम ड्यूटी के दौरान ही महिला सिपाही ने खुदखुशी कर ली थी। ड्यूटी के दौरान कमरा बंद देख अन्य पुलिसकर्मियों ने गेट का दरवाजा तोड़कर आनन-फानन में उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल लाया था जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। महिला सिपाही की पहचान 2018 बैच की  अर्चना कुमारी के रूप में हुई हैं। मृतक महिला सिपाही का पति सुमन कुमार भी समस्तीपुर में ही सिपाही के पद पर कार्यरत है। जो पिछले दो महीने से सस्पेंड था।

आत्महत्या मामले को लेकर नगर थाना की पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया था। वहीं मृतक सिपाही के पति और उसकी माँ ने मेजर नयन कुमार और हेडक्वार्टर डीएसपी पर कई आरोप भी लगाए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच के लिए सात सदस्यीय एसआईटी टीम का गठन किया गया है। जिसमें दरभंगा सदर डीएसपी सहित तीन डीएसपी, दो इंस्पेक्टर एवं दो सब-इंस्पेक्टर को शामिल किया गया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यालय डीएसपी के मौखिक आदेश पर आवास की चाबी मांगने संबंधी जो बातें कही गई है वह पूरी तरह से निराधार है। क्योंकि मुख्यालय डीएसपी आवास आवंटन को लेकर सक्षम पदाधिकारी नहीं हैं। निलंबन मुक्त को लेकर मिठाई आदि की बात है उसकी जांच की जा रही है। इस मामले की पूरी तरह से निष्पक्ष जांच के लिए सात सदस्ययी एसआईटी का गठन किया गया है। जिसमें दरभंगा सदर के डीएसपी सहित तीन डीएसपी, दो इंस्पेक्टर एवं दो सब इंस्पेक्टर शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि लोन को लेकर तनावग्रस्त होने की बात नहीं है। क्योंकि जांच में पाया गया है कि उसके लोन की ईएमआई टाइम-टू-टाइम जमा हो रही थी। वहीं उन्होंने कहा कि निलंबित सिपाही सुमन कुमार को निलंबन अवधि में जीवन यापन भत्ता दिया जा रहा है। जीवन यापन भत्ते पर रोक लगाने के बात पूरी तरह से निराधार है।

उन्होंने कहा कि सुमन कुमार और उसकी पत्नी अर्चना कुमारी के बीच अन-बन के बिंदु पर भी पुलिस जांच कर रही है। मृत महिला सिपाही के मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच की जाएगी। जिससे काफी कुछ स्पष्ट होने का अनुमान है। फिलहाल वह मोबाइल उसके पति के पास ही है। सात सदस्ययी एसआईटी को जांच कर जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।

वीडियो… 

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

8 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

8 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

10 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

12 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

16 घंटे ago