Bihar

आज बिहार दौरे पर अमित शाह, मधुबनी-अररिया में करेंगे रैली; तेजस्वी बोले-गृहमंत्री रोज आएं.. 365 दिन रहें

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज एक दिवसीय बिहार दौरे पर आ रहे हैं। वे करीब 5 घंटे बिहार में रहेंगे। शाह दोपहर लगभग 12.30 बजे स्पेशल विमान से दरभंगा एयरपोर्ट पर उतरेंगे। यहां से वे हेलिकॉप्टर से सीधे झंझारपुर पहुंचेंगे।

गृहमंत्री पहले यहां ललित-कर्पूरी स्टेडियम में बीजेपी की ओर से आयोजित रैली को संबोधित करेंगे। रैली के बाद लगभग 2.30 बजे गृहमंत्री अररिया के जोगबनी जाएंगे।

जोगबनी में एंटीग्रेटेड चेक पोस्ट पर नवनिर्मित आवासीय भवनों का उद्घाटन करेंगे। साथ ही यहीं से वे एसएसबी के बथनाहा में नवनिर्मित आवासीय भवनों का भी वर्चुअली उद्घाटन करेंगे।

इसके बाद अमित शाह हेलिकॉप्टर से सीधा दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचेंगे और लगभग 5.30 बजे बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

वहीं, अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने तंज कसा है। तेजस्वी ने शुक्रवार को कहा कि गृहमंत्री अगर साल के 365 दिन बिहार में रहेंगे तो उसका फायदा हम लोगों को ही मिलने वाला है। अमित शाह का बार-बार बिहार आना दिखाता है कि वे कितने डरे हुए हैं।

एक साल में अमित शाह का छठा बिहार दौरा

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद अमित शाह का एक साल में यह छठा दौरा है। पिछले साल सत्ता परिवर्तन के तुरंत बाद 23-24 सितंबर को उन्होंने सीमांचल के पूर्णिया से चुनावी रैली का आगाज किया था। इस दौरान उन्होंने किशनगंज में एक दिन का प्रवास भी किया था।

इसके बाद 11 अक्टूबर 2022 को जेपी की जयंती पर अमित शाह सारण के सिताबदियारा पहुंचे थे। स्वामी सहजानंद की जयंती पर केंद्रीय गृहमंत्री ने 25 फरवरी 2023 को वाल्मीकिनगर में सभा को संबोधित किया था।

2 अप्रैल 2023 को अमित शाह सम्राट अशोक की जयंती पर नवादा पहुंचे थे। जबकि 29 जून 2023 को जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के क्षेत्र लखीसराय से अमित शाह ने सीएम नीतीश कुमार को ललकारा था।

तेजस्वी का तंज , पूरे साल बिहार में रहें शाह

गृहमंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि अमित शाह हर महीने बिहार आएं और आ ही रहे हैं, इसमें कोई दिक्कत की बात नहीं है। केंद्रीय गृहमंत्री अगर साल के 365 दिन बिहार में रहेंगे तो उसका फायदा हम लोगों को ही मिलने वाला है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि अमित शाह का बार-बार बिहार आना दिखाता है कि वे कितने डरे हुए हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के काम से ही सही शाह इसी बहाने हर महीने बिहार आ तो रहे हैं, लेकिन बिहार को जो विशेष राज्य का दर्जा और विशेष पैकेज या विकास के जो मुद्दे हैं, उसको लेकर वे कहां बिहार आते हैं। वो सिर्फ अपने काम से आते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

1 घंटा ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

1 घंटा ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

2 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

3 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

10 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

17 घंटे ago