समस्तीपुर :- नगर विकास व आवास विभाग के ई-प्रोस 2 पोर्टल पर निबंधन करने वाले समस्तीपुर नगर निगम सहित अन्य नगर निकायों को एक साथ आईडी व पार्सवर्ड जारी हो गया। इसे जारी होते ही समस्तीपुर नगर निगम सहित अन्य 22 नगर निकायों में एक साथ योजनाओं के निर्माण कार्यों के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई। समस्तीपुर नगर निगम में विभिन्न विकास योजनाओं का निर्माण कार्य का टेंडर इसी आईडी व पासवर्ड जारी नहीं होने से महीनों से रूका हुआ था।
समस्तीपुर नगर निगम के वार्ड पार्षद इसको लेकर नगर प्रशासन पर लगातार दवाब बना रहे थे। निबंधन के महीनों बाद तक भी आईडी व पासवर्ड नहीं मिलने से खिन्न मेयर अनिता राम ने नगर विकास विभाग के मंत्री तेजस्वी यादव को हाल में ही पत्र लिखा था। बता दें कि योजनाओं के निमाण कार्य के लिए उक्त पोर्टल पर निबंधन करने के बाद आईडी पासवर्ड जारी होते हैं। इसी आईडी पासवर्ड से नगर निकाय अपने यहां टेंडर की प्रक्रिया शुरू कराते हैं।
समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…
समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…
बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…