समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुसरीघरारी चौराहे पर सोमवार की शाम एक अनियंत्रित बस ने बाइक, ऑटो समेत एक पैदल जा रहे यात्री को ठोकर मार दिया। इसमें एक दर्जन यात्री जख्मी हो गये। जिसमें से दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। आधा दर्जन लोगों का इलाज मुसरीघरारी स्थित एक निजी क्लीनिक में चल रहा है। बताया जाता है कि बस समस्तीपुर की ओर से मुसरीघरारी आ रही थी।
बस मुसरीघरारी चौराहे के समीप एक बाइक एवं ऑटो समेत सड़क पार कर रही एक शिक्षिका को ठोकर मार दिया। इसके अलावा करीब आधा दर्जन पैदल यात्री भी जख्मी हो गए। जख्मी होने वालों में हरसिंगपुर के शंभू कुमार राय के पुत्र बाइक चालक अंकित कुमार (27 वर्ष) वरुणा रसलपुर के ऑटो सवार सोनेलाल राय (60 वर्ष) व उसकी पत्नी सुरुचि देवी (57 वर्ष) के अलावा फतेहपुर की शिक्षिका वंदना कुमारी (40 वर्ष) शामिल है। शिक्षिका वंदना कुमारी समेत दो की स्थिति गंभीर है।
समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…
समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…
बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…
समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…
समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…