Samastipur

समस्तीपुर: आपस में झगड़ रही दो गोतनी को शांत करने गये ससुर को बहू ने हसुआ से वार कर किया ज’ख्मी, गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमें व्हाट्सएप पर भी Follow करें

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- मोहिउद्दीननगर थाना अंतर्गत कुरसाहा गांव में एक महिला ने हसुआ से वार कर अपने ससुर को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी ससुर को मोहिउद्दीननगर से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा गया है। जख्मी की विन्देश्वरी राय (70) के रूप में पहचान की गयी है। इस संबंध में पटोरी डीएसपी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि इस मामले में आरोपी बहू दुर्गा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बिंदेश्वरी राय की दो बहू घरेलू विवाद को लेकर झगड़ा कर रही थी। दोनों को लड़ते देख ससुर विन्देश्वरी राय को बुरा लगा। जिससे वे दोनों को समझा बुझा कर अलग कराने की कोशिश शुरू कर दी। इस क्रम में उन्होंने दोनों को डांट फटकार भी लगायी और झगड़ा समाप्त करा दिया। बताया गया है कि ससुर के डांट फटकार से नाराज नाराज छोटी बहू ने झगड़ा के बाद अचानक ससुर पर हसुआ से वार करना शुरू कर दिया।

उसने ससुर के सिर को कई जगह काट डाला। हल्ला होने पर लोग पहुंचे और गंभीर रूप से जख्मी ससुर को आनन-फानन में मोहिउद्दीननगर पीएससी पहुंचाया। जहां गंभीर स्थिति देख डॉक्टर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना से गांव के लोग अचंभित भी है। बताया जाता है कि बिंदेश्वरी राय के चार पुत्र है। उनके पुत्र राजीव राय और छोटा पुत्र विजय राय की पत्नी क्रमश: लूसी देवी और दुर्गा देवी के बीच बच्चों और अन्य घरेलू विवाद को लेकर विवाद हुआ था। पड़ोसियों के अनुसार यही विवाद इस घटना का मुख्य कारण है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

6 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

7 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

8 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

16 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

17 घंटे ago