Samastipur

थानेदार नंद किशोर यादव का एक और हत्यारा गिरफ्तार, हैदराबाद से पुलिस ने ऐसे किया गया अरेस्ट…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- बीते दिनों समस्तीपुर जिले के मोहनपुर ओपी के एसएचओ नंद किशोर यादव हत्याकांड में जिला एसआईटी की टीम ने चिन्हित एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। पशु तस्करों की गोली से शहीद हुए थानेदार नंद किशोर यादव के एक और हत्यारोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया है।

बता दें कि मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी करने व जांच करने के लिए एसपी समस्तीपुर द्वारा एसआईटी का गठन किया गया था। अबतक पुलिस कुल 6 हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। समस्तीपुर के एसपी विनय तिवारी ने दावा किया है कि जल्द ही शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। आज हैदराबाद से गिरफ्तार किए गए हत्यारोपी की पहचान पिंटू कुमार के रूप में हुई है।

समस्तीपुर के एसपी विनय तिवारी ने बताया कि, ‘पिछले दिनों रात्रि में कर्तव्य के दौरान अपराधियों के साथ हुए मुठभेड़ में गोली लगने से तत्कालीन मोहनपुर ओपी प्रभारी पु0अ0नि0 स्व. नंद किशोर यादव वीरगति को प्राप्त हो गए थे। इस घटना में शामिल अपराधी पिंटू कुमार को एसआईटी द्वारा हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया है। इस प्रकार कुल 06 अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली गई है। कांड में संलिप्त अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु SIT द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही शेष बचे आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। ‘

बताते चले कि सभी पशु चोर गिरोह नालंदा के रहनेवाले संगठित गिरोह हैै। जिसमें 25-30 लोग हैंं। जिसके पास वाहन के साथ ही हथियार भी हैै। ये लोग चोरी किए गए पशु को दो तरह से खपाते थे। जो पशु दूधारू नहीं होते थे। उसे कसाय बाजार कटाने के लिए भेज देते थे। वहीं जो पशु दूधारू होती उसे विभिन्न एजेंट के माध्यम से बेचने का काम करते थेे। गिरोह के सदस्य अलग-अलग तरीके से कार्य को अंजाम देते थे। बीते 15 अगस्त के तड़के करीब 2.50 बजे उजियारपुर थाने के शहबाजपुर गांव के पास पशु तस्करों ने छापेमारी के दौरान मोहनपुर एसएचओ नंद किशोर यादव को गोली मार दी थी। बाद में उपचार के दौरान पटना में उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में उजियारपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पशु तस्करों के हमले में शहीद हुए थे एसएचओ नंद किशोर यादव 

स्व. एसएचओ नंद किशोर यादव बीते दिनों समस्तीपुर में एक ट्रक, एक पिकअप के साथ एक अपराधी को भी धर दबोचा था। इसी बीच उन अपराधियों में से एक ने उन पर फायरिंग कर दी जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया था लेकिन उनकी मौत हो गई।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

30 मिनट ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

2 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

2 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

2 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

12 घंटे ago