Samastipur

मोहनपुर में महिला पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या, घटना से आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/मोहनपुर :- समस्तीपुर जिले में एक महिला की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गयी। घटना मोहनपुर ओपी क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत की है। जहां गुरुवार की रात कुल्हाड़ी से काट दिया गया, जिससे महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी है। मृतका की पहचान संजय राय की पत्नी रेखा देवी (32) के रूप में हुई है।

इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार की सुबह मोहनपुर ओपी के पत्थरघाट चौक पर महिला का शव रख कर सड़क को जाम कर दिया है। मृतका मूल रूप से मोहनपुर के ही हरदासपुर की रहने वाली थी। वह अपने दो पुत्र व एक पुत्री के साथ रहती थी, जबकि उसका पति संजय राय पंजाब में रहता है।

गंगा के कटाव से विस्थापित होने के बाद जीएमआरडी काॅलेज के समीप सड़क किनारे झोपड़ी बना कर महिला अपने तीनों बच्चे के साथ रहती थी। घटना की सूचना पर रात में ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की, लेकिन ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम के लिए शव को ले जाने से रोक दिया। फिर ग्रामीणों ने महिला के शव को पत्थरघाट चौक पर रखकर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान आक्रोशित लोग हत्यारों को गिरफ्तार करने की माग कर रहे थे।

सड़क जाम की सूचना पर पटोरी डीएसपी, इंस्पेक्टर, थानाध्यक्ष आदि पहुंचे और समुचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। फिर काफी मशक्कत से लोगो को समझा कर जाम हटवाया गया। इसके बाद यातयात सेवा बहाल किया गया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

3 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

4 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

17 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

17 घंटे ago