Samastipur

समस्तीपुर में ‘टीम भारत’ के द्वारा शिक्षकों व इंस्पेक्टरों को किया गया सम्मानित

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े  

समस्तीपुर :- शिक्षक दिवस के अवसर पर ‘टीम भारत’ से जुड़े हुए सभी शिक्षकों को एवं 94 बैच के सभी पुलिस पदाधिकारियों को जिन्होंने 05 सितम्बर 1994 को पुलिस विभाग में अपना सेवा प्रारंभ किया था और जो वर्तमान में समस्तीपुर जिले में कार्यरत है उन सभी पुलिसकर्मियों व शिक्षकों को ‘टीम भारत’ द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान सदर SDPO संजय कुमार पांडेय ने सभी शिक्षकों को पाग व चादर देकर सम्मानित किया। इससे पहले केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

इसके बाद असहायों के बीच ‘टीम भारत’ की तरफ से भोजन व वस्त्र वितरण किया गया। सम्मान पाने वाले शिक्षकों में नागेंद्र चौधरी, अमित सिंह, नीरज भारद्वाज, मनीष सिंह, बलराम कुमार, अखिलेश कुमार, संतोष कुमार, रिंकी कुमारी शामिल रही। वहीं पुलिस पदाधिकारियों में सदर SDPO संजय कुमार पांडे, पटोरी अंचल निरीक्षक अरुण कुमार राय, दलसिंहसराय अंचल निरीक्षक कुमार बृजेश, सदर अंचल निरीक्षक देवेंद्र यादव, मुफस्सिल अंचल निरीक्षक उमाशंकर राय, पटोरी थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा, साइबर थाना प्रभारी कृष्ण प्रसाद, मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह शामिल रहे। मौके पर सदर SDPO न ‘टीम भारत’ के कार्यो की जमकर सराहना की। बता दें कि हर रोज शाम 6 बजे नगर थाना के बाहर असहायों के बीच ‘टीम भारत’ भोजन वितरण करती है। टीम के द्वारा समय-समय पर हर क्षेत्र से जुड़े लोगों का सम्मान किया जाता है।

वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

4 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

14 घंटे ago

शहर के आदर्शनगर में हुए छात्रा की ह’त्या मामले में नामजद आरोपी जितवारपुर चौथ से गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…

20 घंटे ago

बिथान बाजार स्थित मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर फायरिंग मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार, घर से पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…

20 घंटे ago