Samastipur

समस्तीपुर में महिला सिपाही ने की खुदकुशी, पुलिस महकमा में मचा हड़कंप; SP, DSP समेत तमाम पुलिस पदाधिकारी पहुंचे

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिला मुख्यालय में बुधवार की देर शाम एक महिला सिपाही ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक महिला की पहचान अर्चना कुमारी के रूप में की गई है, जो 112 पुलिस टीम के कंट्रोल रूम में कार्यरत थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि मृतक महिला सिपाही अर्चना कुमारी के पति सुमन कुमार भी बिहार पुलिस में ही सिपाही के पद पर कार्यरत है। वह गया जिला के रहने वाले हैं।

मिली जानकारी के अनुसार महिला सिपाही 112 पुलिस कंट्रोल रूम में कार्यरत थी। नगर थाना परिसर स्थित वायरलेस भवन के ऊपर में कंट्रोल रूम संचालित है। जहां बुधवार की देर शाम महिला सिपाही ने खुदकुशी कर ली। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस कर्मियों ने तत्काल महिला सिपाही को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला सिपाही को मृत घोषित कर दिया।

इसकी सूचना मिलते ही SP विनय तिवारी, मुख्यालय DSP अमित कुमार, सदर DSP संजय कुमार पांडेय समेत अन्य पुलिसकर्मी व कई पुलिस अधिकारी सदर अस्पताल पहुंच गए हैं। इस संबंध में सदर DSP ने बताया कि महिला सिपाही के द्वारा खुदकुशी किए जाने की जानकारी है। मामले की जांच की जा रही है। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है।

वीडियो… 

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

4 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

4 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

4 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

5 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

12 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

19 घंटे ago