तस्वीर : मोहनपुर रोड, बीआरबी कॉलेज के पास [दिनांक 17 सितंबर 2023]
समस्तीपुर :- एक तरफ जहां डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है वहीं शहर में इससे बचाव के लिए संपूर्ण सफाई करने के बदले आधी अधूरी साफ कर सफाई की खानापूर्ति कर ले रहा है। शहर में ऐसे ढेर सारे खाली खेत या गड्डे हैं जहां बरसात का पानी जमा होने के साथ ही कई मुहल्लों में कूड़े का अंबार लगा हुआ है। इन जगहों पर नारकीय स्थिति बनी हुई है। मच्छरों का बसेरा ये स्थल बनी हुई हैं। इनकी सुधि नगर निगम कभी नहीं लेता।
जिन गड्ढों में जलजमाव है वहां नगर निगम के सफाई कर्मी इन जगहों की सफाई निजी जमीन बता कर कभी नहीं करता। इन स्थलों पर मुहल्ले के लोग अपने घरों का कूड़ा तो फेंकते ही हैं नाला का पानी भी इसी में बहाते हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इन खाली जगहों पर लगातार जल जमाव व अधिक गंदगी रहने से बदबू निकलने से लोग परेशान रहते हैं।
कई लोग तो लगातार गंदगी झेलते-झेलते बीमार भी रहते हैं। यहां नगर निगम कभी भी ना ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराता है ना ही एंटी लार्वा रसायन का ही छिड़काव करता है। अभी डेंगू का प्रकोप बढ़ा हुआ है। इन खाली जगहों पर नगर निगम को विशेष निरोधात्मक पहल करना चाहिए। लगभग हर वार्ड में ऐसे खाली जगह है जहां नारकीय हालत हर समय बनी रहती है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…
समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…