Samastipur

समस्तीपुर में अब तक की एलाइजा जांच में सिर्फ एक डेंगू मरीज की पुष्टि, वह भी अस्पताल में नहीं, अपने घर पर ही है इलाजरत

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार एलाइजा जांच में डेंगू का मात्र एक मरीज मिला है। वो भी अस्पताल में नहीं, अपने घर पर ही इलाजरत है। जिले का पहला केस पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल का है। जहां डेंगू के संदिग्ध मरीज मिलने के बाद उसकी एनएस वन जांच की गयी। जिसमें पॉजिटिव मिलने के बाद उसका ब्लड सैंपल सदर अस्पताल भेजा गया। एलाइजा जांच के बाद डेंगू पॉजिटिव पाया गया। डीएमओ डॉ. विजय कुमार ने कहा कि जिले में अब तक एलाइजा जांच के बाद सिर्फ एक डेंगू का कंफर्म मरीज मिला है। वह भी ठीक है। अभी तक जिले में किसी भी क्षेत्र से कोई अन्य मरीज के होने की जानकारी विभाग को नहीं दी गयी है।

डेंगू कंफर्म के लिए एलाइजा जांच जरूरी:

डीएमओ डॉ.विजय कुमार ने कहा कि हर प्रकार का बुखार डेंगू नहीं होता है। कम से कम तीन दिनों तक बुखार ठीक नहीं होने पर उसे संदिग्ध माना जाता है। फिर उसका एनएस वन जांच किया जाता है। एनएस वन जांच में अगर मरीज पॉजिटिव आता तो उसके ब्लड के सैंपल का एलाइजा टेस्ट किया जाता है। जिसमें पॉजिटिव होने पर डेंगू कंफर्म माना जाएगा।

सदर अस्पताल में पहुंच रहे हैं सात सौ मरीज :

सरकारी अस्पतालों में इन दिनों ओपीडी में मरीजों की संख्या काफी अधिक पहुंचने लगी है। इन दिनों रोज केवल सदर अस्पताल में छह से सात सौ मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। इसमें सबसे अधिक वायरल बीमारी से संबंधित होता है। जिले के सरकारी अस्पतालों में प्रत्येक दिन 5 हजार मरीज आते हैं।

ओपीडी में एवं छह सौ मरीज आईपीडी में पहुंच रहा है। इसमें अधिक दिनों तक बुखार से पीड़ित होने एवं प्लेटलेट्स की कमी के बाद एनएस वन जांच कराया जा रहा है।

एलाइजा में पॉजिटिव होने पर ही इलाज :

डीएमओ ने बताया कि एलाइजा जांच के बाद पॉजिटिव होने के बाद ही डेंगू कंफर्म माना जाता है। जिसके बाद ही मरीज को डेंगू का इलाज किया जाता है। वायरल बुखार में भी शरीर कमजोर होता है। प्लेटलेटस काउंट में कमी आती है। लेकिन उसको डेंगू नहीं माना जाएगा।

सदर अस्पताल में है दस बेड का वार्ड :

डेंगू से बचाव के लिए सदर अस्पताल में दस बेड का वार्ड तैयार किया गया है। इसके अलावे सभी अनुमंडलीय अस्पताल में पांच-पांच बेड एवं पीएचसी व सीएचसी में दो-दो बेड का वार्ड बनाया गया है। डीएमओ ने बताया कि सभी अस्पतालों के प्रभारियों को सीएस के स्तर से निर्देश दिया गया है। दवा व जांच की व्यवस्था सभी अस्पतालों में उपलब्ध है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: खनन विभाग का डाटा ऑपरेटर 50000 का घूस लेते गिरफ्तार, कई अधिकारी-कर्मचारी फरार

बिहार में निगरानी विभाग (Vigilance Department) ने भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की…

8 मिनट ago

मॉडिफाइड बाइक और तेज आवाज वाले साइलेंसर पर समस्तीपुर पुलिस की छापेमारी, तीन बाइक जब्त

समस्तीपुर : जिले में मॉडिफाइड मोटरसाइकिलों, तेज आवाज वाले साइलेंसर और ताजपुर - बख्तियारपुर फोरलेन…

3 घंटे ago

समता पार्टी के संस्थापक सदस्य शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

समस्तीपुर : समता पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस…

6 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में सफल सिजेरियन के साथ प्रसव सेवा का शुभारंभ

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल…

10 घंटे ago

अपहरण की प्राथमिकी के बीच युवती खुद पहुंची कल्याणपुर थाने, पुलिस ने दर्ज किया बयान, जानें युवती ने क्या बताया…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 22 वर्षीया एक युवती के कथित…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के शहीद सीताराम यादव के पुत्र की शिक्षा का जिम्मा उठाएंगे होली मिशन स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. धर्मांश रंजन

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार एवं होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के…

14 घंटे ago