Samastipur

तीन दिन पूर्व दिनदहाड़े हुए डकैती कांड का समस्तीपुर पुलिस ने किया खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार

 व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/खानपुर : समस्तीपुर के खानपुर बाजार में दिनदहाड़े घर में घुसकर हुई डकैती कांड का पुलिस ने खुलासा किया है। इस डकैती कांड में शामिल तीन अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने घटना में उपयोग किये गए कार, हथियार और लूटी गई 36 हजार रुपए के साथ तीन मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

इस घटना के संबंध में एसपी विनय तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी में विभूतिपुर का मोहम्मद एजाज़ उर्फ ​​जगनु, रोसड़ा के रहुआ का मोहम्मद अकबर और दलसिंहसराय के सालिमपुर का मोहम्मद सलीम अहमद शामिल था। एसपी ने बताया कि पकड़े गए एक अपराधी मो. एजाज़ अधिकतर खानपुर स्थित अपने ननिहाल में ही रहता था। उसका उस घर से आना जाना था।

उसे इस बात की जानकारी थी कि दिन के समय व्यवसायी रईस के घर सिर्फ उसकी पत्नी और एक बेटा रहता था। जिसके बाद उसने दोस्तों के साथ डकैती करने की योजना बनाई। इसी योजना के आधार पर 2 सितंबर के दिन में लूट की घटना को अंजाम दिया। एसपी ने कहा कि इस कांड में शामिल अन्य तीन बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर रही है। जल्द ही फरार तीनों अपराधियो को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वीडियो… 

Avinash Roy

Recent Posts

मौसम में बदलाव से बढ़ीं मौसमी बीमारियां, समस्तीपुर सदर अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी

समस्तीपुर : सुबह-शाम हल्की ठंड और दोपहर में तेज धूप के कारण मौसम में हो…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के कृषि वैज्ञानिकों ने बताया सरसों, राजमा, मटर और सब्जियों की बोआई का सबसे उपयुक्त समय, क्लिक कर पढ़े…

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए…

3 घंटे ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI का सदस्यता अभियान, सैकड़ों छात्र-छात्राएं संगठन से जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आरबी कॉलेज, दलसिंहसराय में शनिवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की कॉलेज…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन दिनों से लापता युवक का घर के पीछे गड्ढे में मिला श’व, चार माह पहले ही हुई थी शादी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौआचक पंचायत के वार्ड संख्या-2 में…

15 घंटे ago

लूटकांड मामले में पांच बदमाश गिरफ्तार, 24 घंटे में समस्तीपुर पुलिस ने सुलझाया मामला

समस्तीपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र में चारपहिया वाहन सवार बदमाशों द्वारा युवक से मोबाइल और…

16 घंटे ago

सुरक्षित शनिवार के लिए मास्टर ट्रेनरों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू; भूकंप, आग और बाढ़ से बचाव के सिखाए जाएंगे तरीके

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम ‘सुरक्षित शनिवार’ को प्रभावी ढंग से लागू करने के…

16 घंटे ago