Samastipur

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के पदयात्रा के प्रथम वर्षगांठ पर कार्यकर्ताओं ने समस्तीपुर में निकाला पदयात्रा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के आह्वाहन और बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर राहुल गांधी के “भारत जोड़ो पदयात्रा” के प्रथम वर्षगांठ के मौके पर समस्तीपुर जिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा मथुरापुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय से प्रारम्भ होकर शहीद भगत सिंह स्मारक स्थल पर पहुँच कर भारत जोड़ो सम्मेलन में परिवर्तित हो गया।

इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मो. अबू तमीम ने इस यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इस के माध्यम से समाज में फैल रहे अविश्वास एवं नफरत के वातावरण को बड़ी हद तक कम करने में सफलता मिली है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओ से आह्वाहन किया कि इस ऐतिहासिक अवसर पर हमें उन मूल्यों एवं आदर्शों को प्रचारित एवं प्रसारित करने का काम करना चाहिए। जिससे समाज में व्याप्त भय एवं नफरत के माहौल को कम किया जा सके।

सेवादल के राष्ट्रीय सचिव असम प्रभारी अजय कुमार चौधरी ने कहा कि राहुल गाँधी ने लगभग चार हजार किलोमीटर की पद यात्रा के माध्यम से देश जोड़ने एवं नफरत को मिटाने का काम किया। इस दौरान जिला युवा कांग्रेस के द्वारा मोहब्बत की दुकान कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें पदयात्रा में शामिल कांग्रेसियाें एवं आम लोगों को शरबत पिलाकर उनका स्वागत किया गया।

सम्मेलन को अन्य लोगों के अलावे देवेन्द्र नारायण झा, विजय शंकर शर्मा, सत्यनारायण सिंह, सरोज कुमार सिंह, शत्रोहन प्रसाद कुशवाहा, राम उदगार महतो, नूर आलम सिद्दीकी, विशेश्वर राय, मिथिलेश पोद्दार, सतीश चन्द्र चौधरी, मुकेश कुमार चौधरी, सुनील पासवान, सोनी पासवान, लाल नारायण ठाकुर, अब्दुल फत्ताह, राज कुमार चौधरी, नीरज कुमार राय, देविता कुमारी गुप्ता, कामेश्वर पासवान, रितेश कुमार चौधरी, मो० मोहिउद्दीन, नूर आलम, आशुतोष कुमार, पार्ठेश्वर सिंह, उमेश चन्द्र कुँवर, फिरोज अंसारी, शम्भू प्रसाद सिंह, सुरेश कुमार महतो, बाल मुकुन्द राय, नन्द कुमार चौधरी, शशिभूषण राय, असद इमाम हाशमी, नंदन चौधरी, उपेन्द्र नाथ तिवारी, परमा नन्द मिश्र, फैज अहमद फैज, मोईन रजा, मंजू देवी, देवरानी देवी, राम विलास राय, संजय कुमार झा, सुनैना देवी, फरहत एजाज, एजाज अहमद, विश्नाथ सिंह हजारी, प्रणव कुमार सिंह, अंकित कुमार, संतोष भारती, सत्यजीत कुमार, डॉ० चंदेश्वर महतो, प्रो० सुधीर कुमार सिंह, मो० गुलाब, मो० रईस, सुरेन्द्र कुमार शर्मा,

जवाहर प्रसाद सिंह, सुधीर कुमार सिंह, बलबीर साह, दीप नारायण ठाकुर, मनोज भरद्वाज, राजीव कुमार, जगदेव लाल, शम्भू चौधरी, सोहैल सिद्दीकी, चन्दन कुमार, मो० इसाक, लक्षमण नारायण झा, संतोष कुमार यादव, प्रकाश चन्द्र चौधरी, दिलदार हुसैन, प्रभात कुमार, विरिनेद्र राय, चन्द्रबली चौरसिया, सुरेश झा, चंद्रभूषण सिंह, अमरेश कुमार, श्रवन पासवान, सगीर अंसारी, अर्जुन कुमार, दीपक कुमार, मो० रिजवान, बिनोद प्रसाद सिंह, मो० इमरान, कुमार गौरव, भाग्य नारायण सिंह, श्याम कुमार पासवान, जीवछ राम, उदय केतु चौधरी, अरुण राय, गणेश राय, जगदेव लाल, सामोली झा आदि लोग ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

Avinash Roy

Recent Posts

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

4 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

7 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

11 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

11 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

11 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

12 घंटे ago