समस्तीपुर/खानपुर : समस्तीपुर के खानपुर बाजार में दिनदहाड़े घर में घुसकर हुई डकैती कांड का पुलिस ने खुलासा किया है। इस डकैती कांड में शामिल तीन अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने घटना में उपयोग किये गए कार, हथियार और लूटी गई 36 हजार रुपए के साथ तीन मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
इस घटना के संबंध में एसपी विनय तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी में विभूतिपुर का मोहम्मद एजाज़ उर्फ जगनु, रोसड़ा के रहुआ का मोहम्मद अकबर और दलसिंहसराय के सालिमपुर का मोहम्मद सलीम अहमद शामिल था। एसपी ने बताया कि पकड़े गए एक अपराधी मो. एजाज़ अधिकतर खानपुर स्थित अपने ननिहाल में ही रहता था। उसका उस घर से आना जाना था।
उसे इस बात की जानकारी थी कि दिन के समय व्यवसायी रईस के घर सिर्फ उसकी पत्नी और एक बेटा रहता था। जिसके बाद उसने दोस्तों के साथ डकैती करने की योजना बनाई। इसी योजना के आधार पर 2 सितंबर के दिन में लूट की घटना को अंजाम दिया। एसपी ने कहा कि इस कांड में शामिल अन्य तीन बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर रही है। जल्द ही फरार तीनों अपराधियो को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बिहार में भ्रटाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी विभाग की टीम…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुचर्चित समृद्धि यात्रा का चौथा चरण आज समाप्त हो…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों के लिए करीब 52 प्रकार की पैथोलॉजी जांच की…
बिहार के कटिहार जिले में शराबबंदी कानून के तहत चल रही कार्रवाई के दौरान दो…
समस्तीपुर : समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार कुख्यात अपराधियों के मामले में पुलिस…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…