Samastipur

आजादी के अमृत महोत्सव “मेरी माटी मेरा देश” के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाला

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- आजादी का अमृत महोत्सव “मेरी माटी मेरा देश” के अंतर्गत गुरुवार केंद्रीय विद्यालय पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर में तिरंगा यात्रा एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता सेनानी और आज़ादी के गुमनाम वीरों को श्रद्धांजलि देना और लोगों को इस सन्दर्भ में जागरूक बनाना है। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्कूल से रेलवे कॉलोनी तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इस दौरान बच्चे वीरों का जयघोष करते हुए अपने कदम बढ़ा रहे थे। मौके पर बच्चों ने शहीदों के पद्चिन्हों पर चलने की कसम खायी।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के वरिष्ठतम शिक्षक डॉ. बैजू सिंह ने छात्रों को बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव हमारे स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दिए गए बलिदानों के लिए एक उपयुक्त श्रद्धांजलि है। यह उस जिम्मेदारी की भी याद दिलाता है कि हम सभी को एक मजबूत और समृद्ध भारत का निर्माण करना है। मौके पर सोनी कुमारी, अनिल कुमार गुप्ता, संतोष कुमार, राजेश कुमार अकेला इत्यादि शिक्षकों ने भी अपनी बात रखी।

बच्चों ने बनाई रंगोली :

कार्यक्रम के दौरान स्कूल के बच्चों ने स्कूल परिसर में भारत माता व भारत के मानत्रित्र की भव्य रंगोली बनाई। बच्चों की रंगोली की काफी सराहना की गई। रंगोली कार्यक्रम के स्कूल के प्राइमरी छात्र व छात्राओं ने भाग लिया। बाद में स्कूल के सभी छात्र व छात्राएं तिरंगा यात्रा में शामिल हुई। तिरंगा यात्रा स्कूल से चल कर रेलवे परिक्षेत्र के विभिन्न कॉलोनियों का भ्रमण कर देश के वीर सपूदों का जयघोष किया।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

3 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

3 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

3 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

10 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

11 घंटे ago