Samastipur

ECRKU के दर्जनभर सदस्य रेलवे मेंस कांग्रेस में हुए शामिल, कहा- अधिकारियों की चाटुकारिता नहीं भ्रष्टाचार होगी उजागर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ECRKU) में संगठन की राजनीति को लेकर नाराज चल रहे कई रेलवे कर्मी बुधवार को ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेंस कांग्रेस (ECRMC) की सदस्यता ग्रहण कर ली। रेलवे यांत्रिक कारखाना के पास आयोजित कार्यकम में रेलवे मेंस कांग्रेस के महामंत्री पीएस चतुर्वेदी ने सदस्यों को माला पहनाकर संगठन में शामिल किया। इस मौके पर सदस्यों ने रेलवे कर्मियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर संघर्ष का ऐलान किया। सदस्यों ने कहा यह संगठन अधिकारियों की चाटुकारिता नहीं उनके भ्रष्टाचार को उजागर करेगी।

ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेंस कांग्रेस के महामंत्री पी.एस. चतुर्वेदी अध्यक्ष, बी.पी.सिंह सहित केंद्रीय पदाधिकारी भूपेंद्र कुमार , यूएस सिन्हा, पंकज कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार सहित शाखा के पदाधिकारी किशोर कुमार, अशोक कुमार, विनोद चौधरी, मदन महासेठ, दिनेश राय, दिलीप कुमार, दशरथ राय, प्रभात मनी सहित सैकड़ों कर्मचारियों की उपस्थिति में ईस्ट सेंट्रल रेलवे में कांग्रेस समस्तीपुर स्टोर एवं कारखाना शाखा का गठन किया गया।

कारखाना व स्टोर शाखा का हुआ गठन :

सुनील कुमार को अध्यक्ष बनाया गया जबकि अरविंद राय व सुजीत कुमार को उपाध्यक्ष, रामनरेश राय – कार्यकारी अध्यक्ष, अरविंद कुमार-शाखा सचिव, योगेश कुमार – संयुक्त शाखा सचिव, सुरेश कुमार राय-संयुक्त शाखा सचिव, विपिन कुमार -अध्यक्ष, पंकज कुमार- संगठन मंत्री शिशुपाल – संगठन मंत्री रंजीत कुमार- संगठन मंत्री, सत्यजीत कुमार, मनीष कुमार, लक्ष्मण कुमार, मो. मोख्तार, राजीव रंजन आदि को कार्यकारणी का सदस्य बनाया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

13 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

15 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

16 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

22 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

1 दिन ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago