Samastipur

समस्तीपुर कोर्ट ने शराब कारोबारी को सुनाई 5 साल की सजा, एक लाख रुपए का अर्थदंड भी लगाया

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में विशेष न्यायाधीश उत्पाद पवन कुमार झा ने सोमवार को शराब बरामदी के एक मामले में आरोपी को पांच साल कारावास की सजा सुनाई। साथ ही एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया। अर्थ दंड नहीं देने पर छह माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। सजा सुनाई जाने के बाद पुलिस ने आरोपी वैशाली जिले के देसरी थाने के गनियारी गावं के कमलेश राय को हिरासत में ले लिया।

विशेष लोक अभियोजक रामलखन राय ने बताया कि इसी वर्ष 28 अप्रैल को विद्यापतिनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान कमलेश राय को बाइक के साथ डेढ़ सौ लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया था। शराब अलग-अलग प्लास्टिक पाउच में बरामद किया गया था। लोक अभियोजक ने बताया कि साक्ष्य व गवाहों के बयान के आधार पर कमलेश राय को विहार उत्पाद अधिनियम के तहत दोषी पाया गया। जिसके बाद उन्हें सजा सुनाई गई। इस मामले में चार सरकारी गवाहों ने अपनी गवाही दी। इस मामले में बचाव पक्ष से अधिवक्ता मनोज पासवान ने बहस की।

गुप्त सूचना पर मिली थी देसी शराब :

पुलिस सूत्रों ने बताया कि 28 अप्रैल की शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बाइक से शराब तस्कर शराब की खेप लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर विद्यापतिनगर बाजार में ऑटो स्टैंड के पास बाइक सवार की तलाशी ली गई थी तो तीन बोरी में रखा देसी शराब बरामद की गई। जिसके बाद इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू किया गया। साथ ही आरोपी पर चार्जशीट दायर की गई।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम में साहस और योग्यता है तो मुझसे सार्वजनिक बहस कर ले

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम को सोशल मीडिया के जरिए चुनौती…

27 मिनट ago

दरभंगा में 2 करोड़ ज्वेलरी लूटकांड के बाद बेगूसराय में पुलिस मुठभेड़, STF ने चार बदमाश पकड़े, एक को लगी गोली

बिहार के बेगूसराय में जिले में शनिवार को पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई…

2 घंटे ago

किशनगंज SDPO की पत्नी-प्रेमिका ही नहीं नौकरानी भी करोड़पति: जीती है रानी जैसी लग्जरी लाइफ, थार, बंगला और कैश सबकुछ है उसके पास

आर्थिक अपराध इकाई द्वारा किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार के ठिकानों पर की गई छापेमारी…

4 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 7 अप्रैल को हो सकती है तेज हवा के साथ वर्षा व ओलावृष्टि

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल…

6 घंटे ago

बिहार के इस जिले में डिप्टी सीएम के दौरे से पहले बड़ा खेल, जलाए गए सरकारी कागजात! भ्रष्टाचार छुपाने की आशंका

बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने…

10 घंटे ago