Samastipur

समस्तीपुर कोर्ट कैंपस गोलीकांड मामले में फरार चल रहे दोनों मुख्य शूटर को पुलिस ने रांची से किया गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस ने कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े हुए फायरिंग मामले का पूरी तरह खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले दोनों मुख्य शूटर को झारखंड के रांची से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार शूटर रांची के रहने वाले है। इसकी पहचान रांची धुर्वा के छोटू कुमार उर्फ कैलाश मंडल और जगन्नाथपुर के कृष्णा राय उर्फ धोखा के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में एसपी विनय तिवारी का बताना है कि घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर डीएसपी संजय कुमार पाण्डेय एवं मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। एसआईटी ने इस घटना के मुख्य साजिशकर्ता रामबाबू राय, स्थानीय शूटर मो ओवैसी खान, आर्म्स सप्लायर अमन कुमार उर्फ कारगिल और गोलू कुमार को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

एसपी विनय तिवारी का बताना है कि बाकी फरार दोनों मुख्य शूटर के लिए एसआईटी लगातार छापेमारी कर रही थी। एसआईटी ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर दोनों फरार शूटर को रांची से गिरफ्तार किया है। एसपी का बताना है कि गिरफ्तार दोनों शूटर पैसे के लिए हत्या करते हैं। गोलू के द्वारा ही रुपया देकर इन्हें बुलाया गया था।

दोनों अपराधियों के खिलाफ रांची के विभिन्न थानों में हत्या और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। जिसमें वह पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका हैं। इससे पहले एसपी ने दोनों शूटरों से घटनास्थल पर सीन रिक्रियेट करवा पूछताछ किया की कैसे वह यहां पहुंचे, घटना को किस तरह अंजाम दिया और फिर कोर्ट कैंपस से कैसे फरार होकर निकले।

वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

राजकीय मेले में खुलेआम काउंटर पर रखकर शराब की बिक्री मामले में समस्तीपुर SP ने दिये जांच के आदेश

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवारा में आयोजित राजकीय मेला में खुलेआम…

36 मिनट ago

नीतीश कुमार MLC तो नितिन नवीन MLA पद से आज देंगे इस्तीफा, राज्यसभा में नई पारी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। मुख्यमंत्री वर्ष 2006…

1 घंटा ago

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

11 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

14 घंटे ago