समस्तीपुर कोर्ट कैंपस गोलीकांड मामले में फरार चल रहे दोनों मुख्य शूटर को पुलिस ने रांची से किया गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े
समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस ने कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े हुए फायरिंग मामले का पूरी तरह खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले दोनों मुख्य शूटर को झारखंड के रांची से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार शूटर रांची के रहने वाले है। इसकी पहचान रांची धुर्वा के छोटू कुमार उर्फ कैलाश मंडल और जगन्नाथपुर के कृष्णा राय उर्फ धोखा के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में एसपी विनय तिवारी का बताना है कि घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर डीएसपी संजय कुमार पाण्डेय एवं मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। एसआईटी ने इस घटना के मुख्य साजिशकर्ता रामबाबू राय, स्थानीय शूटर मो ओवैसी खान, आर्म्स सप्लायर अमन कुमार उर्फ कारगिल और गोलू कुमार को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

एसपी विनय तिवारी का बताना है कि बाकी फरार दोनों मुख्य शूटर के लिए एसआईटी लगातार छापेमारी कर रही थी। एसआईटी ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर दोनों फरार शूटर को रांची से गिरफ्तार किया है। एसपी का बताना है कि गिरफ्तार दोनों शूटर पैसे के लिए हत्या करते हैं। गोलू के द्वारा ही रुपया देकर इन्हें बुलाया गया था।
दोनों अपराधियों के खिलाफ रांची के विभिन्न थानों में हत्या और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। जिसमें वह पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका हैं। इससे पहले एसपी ने दोनों शूटरों से घटनास्थल पर सीन रिक्रियेट करवा पूछताछ किया की कैसे वह यहां पहुंचे, घटना को किस तरह अंजाम दिया और फिर कोर्ट कैंपस से कैसे फरार होकर निकले।
वीडियो…
समस्तीपुर कोर्ट कैंपस गोलीकांड मामले का मुख्य शूटर छोटू और कृष्णा को पुलिस ने झारखंड से किया गिरफ्तार, SP ने घटनास्थल पर अपराधियों को ले जाकर किया सीन रिक्रियेट, शूटर ने बताया पूरा घटनाक्रम…@Samastipur_Pol #Samastipur#samastipurnews pic.twitter.com/HGvywprgJ2
— Samastipur Town (@samastipurtown) September 15, 2023





