समस्तीपुर : एनडीए सरकार के द्वारा एलपीजी गैस सिलेंडर के मूल्य में 200 रुपये प्रति सिलेंडर कटौती किये जाने को लेकर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर जमकर निशाना साधा है। समस्तीपुर में कांग्रेस जिला अध्यक्ष अबू तमीम ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के शासनकाल में पेट्रोलियम पदार्थ में बेतहाशा वृद्धि हुई है। भारतीय जनता पार्टी के साढ़े नौ साल के शासनकाल में 2014 के कांग्रेस सरकार की तुलना में लगभग तीन गुणा बृद्धि हुई है। इनके शासन में जनता की जेब से लगभग आठ लाख चौतीस हजार रुपये की लूट हुई है।
सिर्फ उज्वला योजना में 2017 से अब तक लगभग 68 हजार सात सौ करोड़ रुपये से अधिक की लूट हुई है। अब देश में आम चुनाव के नजदीक आते ही जनता को झांसा देने के लिए 200 रुपये प्रति एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती सिर्फ एक दिखावा और जनता को गुमराह करने की एक राजनीतिक चाल है। लेकिन देश की जनता इस झांसे में नही आने वाली है। 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल कर हिसाब चुकता करेगी। देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा को पार कर चुकी है। लेकिन केंद्र सरकार गैस सिलेंडर के दाम में मामूली कमी कर अपनी पीठ ठोक रही है।
सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…
बिहार के औरंगाबाद में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. शादी समारोह में जयमाल के…
राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार यानी आज संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास…
समस्तीपुर : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भुसारी गांव में सुधांशु शर्मा की…