Samastipur

समस्तीपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों से दो दर्जन शिकायत पहुंची मुख्यमंत्री के जनता के दरबार में

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों के पीड़ित लोगों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ मुख्यमंत्री के जनता के दरबार में शिकायत की है। इन शिकायतों पर एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई कर डीईओ से अनुपालन रिपोर्ट मांगी गई है। जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कोषांग समस्तीपुर के वरीय अधिकारी ने इससे संबंधित पत्र डीईओ को भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार, वारिसनगर प्रखंड की मधु कुमारी ने आगे की पढ़ाई करने के लिए सहायता देने की और विद्यापतिनगर प्रखंड के सैजल इलाही ने मुत्यु के बाद अनुकंपा व ईपीएफ का लाभ देने की गुहार लगायी है।

मोहिउद्दीनगर प्रखंड के सरोज कुमार झा ने बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना से संबंधित आवेदन दिया है। दलहिंसराय प्रखंड के शिवशंकर प्रसाद ने आय सह मेधा छात्रवृति का लाभ नहीं मिलने की शिकायत की है। बिथान प्रखंड के रामदेव सिंह ने अंतर वेतन राशि के भुगतान नहीं होने की शिकायत की है।

वहीं दलसिंहसराय से ही दिवाकर सहनी ने मुत्यु के बाद अनुकंपा व अनुदान राशि का लाभ नहीं मिलने की शिकायत की है। समस्तीपुर प्रखंड से भरत भूषण ने अपनी समस्या रखी है। पूसा प्रखंड से गुलशन कुमार ने बोधगामा स्कूल में शिक्षकों की कमी के बारे में आवेदन दिया है। मोहिउद्दीनगर प्रखंड से शशि भूषण मिश्रा ने अनुदान राशि भुगतान नहीं होने की शिकायत की है। हसनपुर प्रखंड से मनमोहन कुमार ने कुशल युवा प्रोग्राम में सही से पढ़ाई नहीं होने की शिकायत की है।

कल्याणपुर प्रखंड से रजिया सुलताना ने जन्म तिथि में सुधार नहीं करने की शिकायत की है। मोहिउद्दीनगर से दिलीप कुमार ने भी अपनी समस्या रखी है। सिंघिया प्रखंड से सचिन कुमार झा ने बिहार स्टुडेंट क्रेडिट कार्ड योजना से संबंधित आवेदन दिया है। दलसिंहसराय से रंजीत कुमार ने अनुकंपा का लाभ समय पर देने की शिकायत की है। दलसिंहसराय से प्रशांत कुमार ने बिहार स्टुडेंट क्रेडिट कार्ड योजना से संबंधित आवेदन दिया है।

मोहनपुर प्रखंड से अविनाश कुमार ने स्कूल में योगदान के संबंध में अपनी समस्या रखी है। सिंघिया प्रखंड से नीतू कुमारी ने मुख्य मंत्री प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने की शिकायत की है। रोसड़ा प्रखंड से प्रभात कुमार नीरज ने मानदेय भुगतान नहीं मिलने की शिकायत की है। उजियारपुर प्रखंड से प्रियांशु कुमार ने आय सह मेधा छात्रवृति का लाभ नहीं मिलने के संबंध में आवेदन दिया है।

उजियारपुर प्रखंड से गोलू कुमार ने आय सह मेधा छात्रवृति का लाभ नहीं मिलने की शिकायत की है। समस्तीपुर प्रखंड से तौसिफ आलम ने बिहार स्टुडेंट क्रेडिट कार्ड योजना योजना से लाभ नहीं देने की शिकायत की है। उजियारपुर से स्वीटी कुमारी ने एनएसपी छात्रवृति का लाभ नहीं मिलने की शिकायत की है।

Avinash Roy

Recent Posts

छात्रा ह’त्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने पोस्टर किया जारी, सूचना देने पर ईनाम की घोषणा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…

24 मिनट ago

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

2 घंटे ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

2 घंटे ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

2 घंटे ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में चौथी जिला स्तरीय कला प्रतियोगिता संपन्न, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, Result हुआ जारी…

समस्तीपुर : Artist Point 24X7 के तत्वावधान में रविवार को मोहनपुर स्थित Vinuss One Mall…

3 घंटे ago