Samastipur

सम्राट चौधरी पहुंचे खानपुर के सिरोपट्टी गांव, रघुवीर स्वर्णकार की प्रतिमा का किया अनावरण, दी श्रद्धांजलि

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/खानपुर :- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी शुक्रवार को खानपुर प्रखंड के सिरोपट्टी गांव में भाजपा नेता स्वर्गीय रघुवीर स्वर्णकार के प्रतिमा का अनावरण करते हुए श्रद्धांजलि दी। भाजपा नेता स्वर्गीय रघुवीर स्वर्णकार के प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनसहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ है।

सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की हमलोग लूटने के लिए नहीं बने हैं। हमें अपने हक की बात करनी होगी। इस दौरान पुस्तकालय के निर्माण भाजपा नेता स्वर्गीय रघुवीर स्वर्णकार के नाम पर करने की बात कही गयी। उन्होंने कहा कि आस पास में कही सरकारी जमीन होगी तो उस पर शहीद रघुवीर स्वर्णकार के नाम से पुस्तकालय का निर्माण किया जाएगा।

सम्राट चौधरी ने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से महागठबंधन की सरकार बनी है। तब से आए दिन हत्या हो रही है। सरकार पर निशाना साधते हुए सम्राट चौधरी ने कहा की हमारे कार्यकर्ता की हत्या हो रही है और सरकार सो रही है। अपराधी घूम रहा है। पुलिस सो रहा है। ये किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा की ये सरकार के शासनकाल में अगर किसी भी जीज में मुनाफा हुआ है तो वो है, हत्या व अपराधी की संख्या बढ़ी है।

उन्होंने बताया कि बीजेपी अब किसी दूसरे पार्टी में समझौता नहीं करेगा। साथ में मौजूदा सरकार नीतीश कुमार के बारे में बताया कि उससे अच्छा मुख्यमंत्री तो हमारे मंडल अध्यक्ष रह सकते हैं। नीतीश कुमार एक मेडिकल कॉलेज का निर्माण कर देते है तो लगता है की बहुत काम किए है। आम जनों से अपील करते हुए कहा की आपलोगो ने कई सरकार बनाएं है। एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाए और हमें उम्मीद है कि 2025 में भाजपा की सरकार बनेगी।

वीडियो… 

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

1 घंटा ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

1 घंटा ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

2 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

3 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

10 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

17 घंटे ago