समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के बूढ़ी गंडक नदी में रेलवे पुल घाट के पास स्नान करने के दौरान एक युवक डूब गया। लापता युवक की पहचान काशीपुर वार्ड संख्या-32 के धर्मेंद्र राम के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवक सुबह अपने दोस्तों के साथ बूढ़ी गंडक नदी में स्थान करने गया था। स्नान करने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया जहां वह डूब गया। जिसके बाद बाद दोस्तों के शोर मचाने पर स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की गई। लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने के बाद लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी।
लोगों का आरोप है कि सूचना मिलने के घंटो बाद भी प्रशासन मौके पर नहीं पहुंची। तब लोगों ने इसकी सूचना व्हाट्सएप के माध्यम से डीएम को दिया। जिसके बाद SDRF की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और लापता युवक की तलाश में जुट गई है। हालांकि अब तक SDRF की टीम को भी लापता युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका है।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…
एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…
समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…
समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…