Samastipur

प्रेम-प्रसंग को लेकर उपजे विवाद में घर में लगाई आग से झुलसी वृद्ध महिला की इलाज के दौरान मौत से आक्रोशित परिजनों ने मगरदही घाट जामकर की आगजनी 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े  

समस्तीपुर : समस्तीपुर के नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट के पास 17 सितंबर को प्रेम-प्रसंग को लेकर उपजे विवाद में लड़की पक्ष के लोगों ने लड़का पक्ष के घर में आग लगा दिया। आगजनी की इस घटना में घर में अकेली सोई वृद्ध महिला गंभीर रूप से झुलस गई। जिसकी इलाज के दौरान दो दिन बाद आज मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान रामदुलारी देवी के रूप में हुई है।

महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों ने पटना- दरभंगा मुख्य मार्ग को मगरदही घाट के पास जाम कर आगजनी की। सड़क जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि उनके पड़ोस में रहने वाले अशोक पासवान की पुत्री और उसके बेटे ने 16 सितंबर को कोर्ट मैरिज किया था। जिसके पास इस शादी से नाराज लड़की के चाचा के द्वारा लड़के के घर में आग लगा दी गई थी।

जिसमें घर में सोई एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से झुलस कर जख्मी हो गई, जिसकी इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। मौत से नाराज लोग सब के साथ दरभंगा-पटना मुख्य मार्ग को समस्तीपुर मगरदही घाट के पास जाम कर दिया और आगजनी की हंगामा कर रहे है। लोग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची नगर थाना की पुलिस लोगों को समझाने बुझाने में जुटी है। खबर लिखे जाने तक 9 बजे रात तक जाम लगा हुआ ही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

5 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

6 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

19 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

19 घंटे ago