Samastipur

पोषण अभियान में समस्तीपुर जिला देश में तीसरे नंबर पर, राज्य के रैंकिंग में समस्तीपुर का प्रतिशत 123.77 फीसदी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- राष्ट्रीय पोषण अभियान में सरकारी स्कूलों में चिंह्नित गतिविधियों को अंजाम देने में समस्तीपुर जिला देश में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। देश में पहले व दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र के दो जिले अमरावती और मांडेड हैं। जारी सूची के अनुसार, बिहार राज्य में समस्तीपुर जिला पहले नंबर पर है। स्टेट रैंकिंग में समस्तीपुर का प्रतिशत स्तर 123.77 फीसदी है जो बड़ी उपलब्धि है। जबकि बिहार राज्य के बाकी जिले रैंकिंग में 100 प्रतिशत से भी नीचे हैं।

राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत देशभर के सरकारी स्कूलों में चिंहित गतिविधियों को पूरा करने में उत्कृष्टता वाले जिलों की रैंकिंग लिस्ट तैयार की गई, जिसमें ये परिणाम सामने आए हैं। महिला व बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत 1-30 सितंबर 23 तक पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य देश को कुपोषण मुक्त बनाने की पहल है।

इन गतिविधियों में केवल स्तनपान व ऊपरी आहार के लिए परामर्श व जागरूकता गतिविधि का आयोजन, स्वस्थ्य बालक प्रतिस्पर्धा का आयोजन व परामर्श के अलावा एनीमिया प्रबंधन पर परीक्षण, उपचार व परामर्श पर चर्चा बिंदु चिंहित किए गए हैं। डीपीओ एमडीएम सुमित कुमार सौरभ ने बताया कि जिले के 2551 स्कूलों से कुल 17857 गतिविधियों को पूरा कर विभागीय पोर्टल पर अपलोड किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधार को लेकर सख्त हुए सिविल सर्जन, 21 फरवरी को सभी डॉक्टरों की अनिवार्य बैठक

समस्तीपुर : सदर अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. राजीव…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में लगे सोलर मेला के दौरान 3 हजार 970 उपभोक्ता ने दिया सौर प्लेट के लिए आवेदन

समस्तीपुर : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा पटेल मैदान के प्रांगण में सोलर…

4 घंटे ago

कल्याणपुर से अपहृत दो युवकों को पुलिस ने मुजफ्फरपुर से किया बरामद

समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…

4 घंटे ago

विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक चौक तक अवैध मकान, दुकान व सब्जी मंडी हटाने का नोटिस

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर प्रबंधन ने मंगलवार को विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक…

5 घंटे ago

दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में फर्जी TTE पकड़ा गया, समस्तीपुर स्टेशन पर GRP को सौंपा गया

समस्तीपुर : गाड़ी संख्या 19166 दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में दरभंगा से समस्तीपुर के बीच टिकट…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : पत्नी की मौ’त के बाद पति ने भी अपनी जीवन-लीला की समाप्त, लाइव वीडियो बनाकर मौ’त को लगाया गले, डेढ़ साल की बेटी हुई अनाथ

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।…

6 घंटे ago