समस्तीपुर :- भगवान श्रीकृष्ण की पूजा का विशेष दिन जन्माष्टमी मंगलवार को धार्मिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा। शहर से गांव तक दर्जनों जगह पूजा पंडाल व ठाकुरबाड़ियों में तैयारी की गई है। जितवारपुर स्थित राधा-श्रीकृष्ण मंदिर व कुम्हार टोला में पूजा की तैयारी जोरों से की गई है।
शहर व आस-पास के ग्रामीण इलाकों में यहां के कुम्हार टोला से भगवान श्रीकृष्ण व राधा रानी की प्रतिमा पूजा के लिए ले जाई जाती है। इसको लेकर गुरुवार को देर रात तक जन्माष्टमी की पूजा के लिए भगवान व देवी की प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया गया। उन्हें वस्त्र आदि पहनाकर विभिन्न मुद्राओं में सजाया गया। इसमें श्रीकृष्ण का वंशी बजाते हुए मनोरम रूप व उनके साथ आशीर्वाद देती राधा रानी की प्रतिमा सबसे मोहक प्रतीत हो रही थी।
जितवारपुर मैदान में लगेगा कृष्णोत्सव मेला बताया गया कि जन्माष्टमी बाद जितवारपुर मैदान में कृष्णोत्सव मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले का बड़े पैमाने पर आयोजन की तैयारी है। यहां टावर झूला, डिस्को चेयर व मौत का कुंआ सहित मनोरंजन व खरीदारी की कई दुकानें लगाई गई हैं।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…
समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…
समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…