Samastipur

चलती ट्रेन के बाहर 2 किलोमीटर तक लटका रहा चोर, समस्तीपुर आ रही ट्रेन में महिला का पर्स लेकर भाग रहा था

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

कटिहार से समस्तीपुर आ रही पैसेंजर ट्रेन में बेगूसराय से ट्रेन में चोरी का एक वीडियो सामने आया है। महिला का पर्स छीन कर चोर दरवाजे के सहारे खिड़की पर लटक गया। कुछ देर तक तो ठक रहा। फिर जब हाथ दर्द करने लगा तो वह बचा लेने की गुहार लगाने लगा। करीब 2 किलोमीटर तक वह लटका रहा। यात्रियों ने उसे बचा लिया। फिर बछवाड़ा स्टेशन पर उसे आरपीएफ के हवाले कर दिया। घटना 30 अगस्त का है। इसका वीडियो अब सामने आया है। दरअसल, कटिहार समस्तीपुर मेमू एक्सप्रेस (05263) में चोर महिला का पर्स लेकर भाग रहा था। ट्रेन कटिहार से समस्तीपुर आ रही थी।

चोर को भागते देख एक यात्री ने खिड़की से ही हाथ निकालकर उसे पकड़ लिया। तभी अचानक ट्रेन चल पड़ी। वह लगातार यात्रियों से छोड़ देने की गुहार लगाता रहा, लोगों ने उसे कस कर पकड़ रखा था। करीब 2 किलोमीटर तक तेज रफ्तार ट्रेन पर चोर लटका रहा। बछवाड़ा स्टेशन पहुंचने पर लोगों ने उसकी पिटाई की। आरोपी युवक की पहचान हेमंत कुमार के रूप में हुई। वह सीतामढ़ी का रहने वाला है। पकड़ाने के बाद हेमंत रोने लगा और छोड़ देने की गुहार लगाने लगा। फिर लोगों ने उसे रेल पुलिस को सौंप दिया।

इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप यादव ने बताया – ट्रेन संख्या 05263 से आरोपी महिला का पर्स लेकर भाग रहा था। इस दौरान लोगों ने उसे चलती ट्रेन में ही पकड़ लिया। वह कई मिनटों तक खिड़की से लटका रहा। बाद में युवक को ट्रेन से उतारा गया। जांच में युवक के मानसिक रूप से बीमार होने की बात सामने आई है। जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चर्चित सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर पर घर के बाहर फायरिंग, साथ में मौजूद युवक को लगी गोली

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…

7 घंटे ago

घंटों जाम से कराहता रहा समस्तीपुर का ताजपुर रोड, परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के अन्य सड़कों पर भी रेंगती रही वाहनें

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…

7 घंटे ago

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

8 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

8 घंटे ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

14 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

14 घंटे ago