Samastipur

नवोदय विद्यालय छठी कक्षा में चयन प्रवेश परीक्षा का रजिस्ट्रेशन कराने में समस्तीपुर जिला देश भर में किया टॉप

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- जवाहर नवोदय विद्यालय बिरौली में 80 सीटों पर प्रवेश के लिए इस साल 25 हजार 845 आवेदन आए है। जवाहर नवोदय विद्यालय छठी कक्षा में चयन प्रवेश परीक्षा का रजिस्ट्रेशन कराने में समस्तीपुर जिला ने देश में टॉप किया है। पिछले वर्ष भी समस्तीपुर जिले ने ही टाॅप किया था। पिछले वर्ष 24 हजार 207 आवेदन आए थे।

महाराष्ट्र का अहमदनगर जिला 23 हजार 345, महाराष्ट्र के नासिक में 19 हजार 919, छत्तीसगढ़ के राजनंद में 19 हजार 775 और महाराष्ट्र के नागपुर से 17 हजार 468 छात्रों का रजिस्ट्रेशन कराकर क्रमश: द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ व पांचवां स्थान बनाया। नवोदय विद्यालय समिति द्वारा टॉप 15 जिले की सूची जारी की थी। इसमें बिहार से एक मात्र जिला समस्तीपुर पूरे देश में प्रथम स्थान पर रहा।

परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 80 छात्रों का होगा चयन :

जवाहर नवोदय विद्यालय बिरौली के प्राचार्य ने बताया कि यहां छात्रों को बेहतर शिक्षा दी जाती है। छात्र उत्कृष्ट प्रदर्शन की वजह से प्रत्येक वर्ष अच्छा कर रहे हैं। इस बार जिले के 25 हजार 845 छात्रों ने छठी कक्षा में नामांकन के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। अप्रैल में छात्रों की परीक्षा होगी। इसमें से 80 छात्रों का चयन किया जाना है। वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने बताया कि जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं अलग-अलग विद्यालयों के प्रधानाचार्यों द्वारा कठिन परिश्रम के कारण ही यह संभव हो सका है। रजिस्ट्रेशन कराने के दौरान छात्रों की ललक अधिक देखी गई।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

13 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

14 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

15 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

15 घंटे ago