Samastipur

फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले 2 दिन तक बारिश के आसार, जानें अन्य क्षेत्रों का भी हाल… 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

पटना, समस्तीपुर सहित राज्य के अधिकतर जिलों में रविवार को उमस भरी गर्मी का असर रहा। वहीं पटना में देर रात दस बजे मूसलाधार बारिश शुरू हुई जो करीब आधे घंटे तक जारी रही। इस 24 मिमी बारिश हुई। सोमवार की सुबह भी अच्छी खासी बारिश हुई। वहीं मंगलवार को पटना समेत राज्य के अधिकतर जिलों में बारिश होने का अनुमान है। कुछ जगहों पर दोपहर बाद बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है। पटना में उमस रहेगी।

रविवार को शहर में सुबह से ही उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। दोपहर दो बजे के आसपास आसमान में आंशिक बादल दिखे। इसके बाद रात दस बजे से राजधानी में बारिश मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इससे पहले रविवार की सुबह तक बिहटा में 24 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसमविदों के मुताबिक पिछले दो दिनों में मानसूनी बादलों की सक्रियता बढ़ने के बावजूद राज्य में 27 प्रतिशत बारिश की कमी बनी हुई है। अगर ऐसे ही बारिश हुई तो कमी पूरी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ रेखा अभी हिमालय की तलहटी से होकर गुजर रही है। साथ ही बंगाल की खाड़ी की ओर एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है। इसके प्रभाव से राज्य में नमी का प्रवाह बढ़ा है। इससे गरज तड़क वाले बादलों की उपस्थिति बढ़ी है। तापमान और नमी का प्रवाह बढ़ने से कुछ जगहों पर वज्रपात की घटनाएं संभावित है। हालांकि, फिलहाल राज्य में कहीं भी भारी बारिश की स्थिति बनती नहीं दिख रही है।

कहां हुई कितनी बारिश 

पश्चिमी चंपारण के सिकटा में 102.4 मिमी, शिवहर के पिपराही में 91.2 मिमी, खगड़िया के बेलदौर में 86.4 मिमी, जमुई के चकाई में 85.2 मिमी, मधेपुरा के कुमारखंड में 72.2 मिमी, मुजफ्फरपुर के साहेबगंज में 51.4 मिमी, बांका के कटोरिया में 42.2 मिमी, मधेपुरा के मुरलीगंज में 38.8 मिमी, भोजपुर के संदेश में 37.2 मिमी, सुपौल के छातापुर में 32.4 मिमी, पटना के बिहटा में 26.2 मिमी, समस्तीपुर के पूसा में 28.2 मिमी व वैशाली में 31.4 मिमी बारिश

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : उत्पाद विभाग की टीम पर हमला मामले में 8 नामजद समेत 50-60 अज्ञात पर FIR दर्ज 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…

3 घंटे ago

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

10 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

16 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

17 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

17 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

18 घंटे ago