Samastipur

काशीपुर में दुकान से 45 हजार की साड़ियां लेकर फरार हुईं महिलाएं, पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को दिया आवेदन

नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर ठाकुरबाड़ी रोड स्थित एक साड़ी दुकान से महिला चोर गिरोह के द्वारा लगभग 45 हजार रुपए मूल्य की साड़ियों की चोरी कर फरार हो जाने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में पीड़ित महिला दुकानदार नयना देवी के द्वारा नगर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई है।

CCTV फुटेज आया सामने:

घटना से संबंधित महिला चोरों का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। हालांकि समस्तीपुर टाउन उस सीसीटीवी फुटेज की पुष्टि नहीं करता है। पीड़ित महिला दुकानदार नयना देवी ने बताया कि मंगलवार की दोपहर करीब 12:45 में ठाकुरबाड़ी रोड स्थित उनकी साड़ी दुकान पर कुछ अज्ञात महिलाएं आईं और उन्हें अच्छी-अच्छी साड़ियां दिखाने की बात कह कर उलझा दिया। इस दौरान उन महिलाओं ने करीब 15 से 20 साड़ियों की चोरी कर ली और चली गईं।

जांच में जुटी पुलिस:

दुकान में चोरी होने की जानकारी होते ही उन्होंने पुलिस के क्विक रिस्पांस 112 नंबर पर कॉल कर घटना के संबंध में जानकारी दी। वहीं नगर थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया मामला प्रथम दृष्टया संदेहास्पद प्रतीत हो रहा है। वैसे पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

मंदिर जाने के क्रम में महिला लापता, पुलिस खोजबीन में जुटी, कहीं भी दिखाई दें तो दें जानकारी

समस्तीपुर/सिंघिया : बिष्णुपुर डीहा पंचायत के वार्ड संख्या-5 की पंचडीहा गांव के मनोज कुमार सिंह…

1 घंटा ago

न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का दर्जा खत्म, यात्रियों को किराये में मिलेगी राहत

समस्तीपुर : खगड़िया-समस्तीपुर रेलखंड से दिल्ली जाने वाली न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12523/24) का…

6 घंटे ago

मधुमक्खी पालन से किसानों की आय दोगुनी करने पर जोर, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में 3 दिन की ट्रेनिंग शुरू

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने…

6 घंटे ago

जेल से बाहर आएंगे अनंत सिंह, दुलारचंद यादव हत्याकांड में JDU विधायक को मिली बेल

बिहार के चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत…

6 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा की काॅपियों की जांच आज से शुरू

समस्तीपुर : जिले में प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा…

11 घंटे ago

समस्तीपुर की रहने वाली डॉक्टर ने वाराणसी में लिया इंसुलिन का ओवरडोज, खुद को 100 अधिक इंजेक्शन लगाए, डिप्रेशन में जान देने की कोशिश

समस्तीपुर : बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा‎विज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सर्जरी‎ विभाग की…

11 घंटे ago