Samastipur

समस्तीपुर महिला कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की भूमिका पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- महिला महाविद्यालय की एनसीसी इकाई द्वारा प्राचार्या प्रोफेसर सुनीता सिन्हा की अध्यक्षता एवं एनसीसी पदाधिकारी डॉ नेहा कुमारी जायसवाल के नेतृत्व में एसएससीडी एक्टिविटीज 2023 – 24 के अंतर्गत पुनीत सागर अभियान इंटरनेशनल यूथ डे के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की भूमिका पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्राचार्य ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के (3-R रीसायकल, रिचार्ज एंड रीयूज) पर फोकस करने के विषय में बताया। उन्होंने कहा कि यदि हम इन 3-R के ऊपर फोकस करें तो पर्यावरण संरक्षण में हम अपनी प्रमुख भूमिका निभा सकते हैं तथा किसी वस्तु का उपयोग करने के बाद पुन:उन्हें रिसाइकल करके उनका रीयूज कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी अहम भूमिका निभा सकते हैं।

एनसीसी पदाधिकारी डॉक्टर नेहा कुमारी जायसवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में युवा अपनी भूमिका अन्य वर्गों की अपेक्षा और अच्छी तरह से निभा सकते हैं क्योंकि हमारे समाज में सभी वर्गों में युवा वर्ग को अधिक ऊर्जावान माना जाता है तथा वह नहीं-नई तकनीकियों से परिचित होते हैं। हमारे युवा अपने अच्छे योगदान द्वारा पर्यावरण का संरक्षण करने के साथ-साथ राजकीय सम्मान शंकराचार्य पुरस्कार को भी प्राप्त कर सकते हैं जो कि पर्यावरण संरक्षण पर अच्छा काम करने हेतु युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए दिया जाता है।

इस कार्यक्रम में प्रीति, रिया, अंजली सोनी, प्रीति, जानकी रूपाली, निकिता अंजलि तथा सादिया आदि विद्यार्थियों ने वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लिया। मौके पर प्रोफेसर अरूण कुमार कर्ण, डॉक्टर विजय कुमार गुप्ता, डॉक्टर सुरेश साह, श्रीमती सोनी सलोनी, डॉक्टर नीतिका सिंह, डॉक्टर कुमारी अनु, डॉक्टर वंदना कुमारी, डॉक्टर लालिमा, डॉक्टर शगुफ्ता यासमीन, डॉक्टर श्रीविद्या, डॉक्टर सोनल, डॉ कविता वर्मा, डॉक्टर संगीता कुमारी, डॉक्टर रिंकी कुमारी, डॉक्टर अनुराधा आदि उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : डेलिगेशन की देरी से पुलिस एसोसिएशन चुनाव का नामांकन टला, अभ्यर्थियों में नाराजगी

समस्तीपुर : पुलिस एसोसिएशन के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी नहीं हो…

8 मिनट ago

बिहार में भीषण सड़क हादसा, बस और पिकअप की टक्कर में 10 की मौत, 25 से अधिक घायल

बिहार के कटिहार में भीषण सड़क हादसा हुआ है. शनिवार शाम को बस और पिकअप…

15 मिनट ago

भाजपा का मुख्यमंत्री, जदयू से निशांत समेत दो डिप्टी; सांसद ने बताया नई सरकार का फार्मूला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद नई सरकार के गठन…

4 घंटे ago

मुख्यमंत्री आवास से सामानों की शिफ्टिंग शुरू, सीएम से इस्तीफे के बाद नीतीश का ठिकाना कहां होगा?

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ…

7 घंटे ago

बिहार: दारोगा के टूटे पैर को प्लास्टर के बदले कार्टन से बांधा; इस सदर अस्पताल में जुगाड़ वाले इलाज पर बिफरे DM

बिहार के शिवहर स्वास्थ्य विभाग की एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। सरकारी अस्पताल में…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनलाइन विन्जो गेम के नाम पर साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को वापस मिले 1.78 लाख रुपये, 7.30 लाख की हुई थी ठगी

समस्तीपुर : ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी के एक मामले में साइबर पुलिस…

12 घंटे ago