समस्तीपुर : समस्तीपुर में दहेज की खातिर नवविवाहिता की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक किनारे फेंक दिया गया। मामला वारिसनगर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव की है। मृतक महिला की पहचान मंजू देवी के रूप में हुई है। इधर मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे पर लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
घटना के संबंध में मृतक महिला के परिजनों का बताना है कि 3 वर्ष पूर्व मंजू की शादी रतनपुर गांव के मुकेश शाह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दो लाख रुपये और बाइक की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। आज उसका शव रेलवे ट्रैक किनारे से बरामद किया गया है। परिजन ससुराल वाले पर हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक किनारे फेंकने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं पुलिस परिजन के बयान पर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
समस्तीपुर : रोसड़ा की भूमि सुधार उप-समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा की मुश्किलें बढ़ती जा…
समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को परिवहन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री दामोदर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…
तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…