बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने एक बार फिर विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने पीएम मोदी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इधर सदन (संसद) चल रहा है और आप बाहर घूम रहे हैं। क्या पहले ऐसा होता था?
सीएम नीतीश ने विपक्षी एकता का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार I.N.D.I.A. गठबंधन से परेशान है। इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जब काम करना चाहिए, तब काम नहीं हो रहा है।
उन जगहों पर कोई बयान नहीं, जहां घटनाएं हुईं। सीएम नीतीश ने एक बड़ा बयान भी दिया। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में भाजपा बिहार से साफ हो जाएगी।
यह सभी बातें सीएम ने शहीद दिवस पर आयोजित राजकीय समारोह के दौरान कही। इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी समेत कई अन्य नेता मौजूद थे।
सीएम नीतीश ने पीएम मोदी के बारे में क्या कहा?
सीएम नीतीश ने इस दौरान पीएम मोदी पर भी शब्दों से वार किया। हालांकि, उन्होंने पीएम मोदी का सीधे तौर पर नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा उस और ही था। उन्होंने कहा ये लोग काम नहीं करते हैं, सिर्फ बोलते रहते हैं।
पीएम मोदी बिहार में अपने ऐलान को पूरा नहीं कर पाए। अगर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल जाता तो विकास और होता। साल 2005 और 2010 के विधानसभा चुनाव में हमारी सीटें ज्यादा थीं। 2020 में एजेंट को खड़ा करके हमें हरवाया गया था।
समस्तीपुर : रोसड़ा की भूमि सुधार उप-समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा की मुश्किलें बढ़ती जा…
समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को परिवहन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री दामोदर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…
तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…